{"_id":"6370e43808ef28454676dae6","slug":"six-lakh-rupees-cheated-from-a-person-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: इस 'भांजे' पर विश्वास करना मामा को पड़ा भारी, पल भर में हो गई छह लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: इस 'भांजे' पर विश्वास करना मामा को पड़ा भारी, पल भर में हो गई छह लाख रुपये की ठगी
Sun, 13 Nov 2022 06:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:15 PM IST
सार
मनमोहन सिंह के पास जब शाम को भांजे जगमीत का फोन आया तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने पैसा जमा कराने की बात बताई। मगर भांजे का कहना था कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। इसके बाद मनमोहन सिंह को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में ठगी का नया तरीका सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति को फोन कर नौजवान ने खुद को भांजा बताया और कहा कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है। समझौते के लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत है। वह उसे पैसे जल्द वापस भेज देगा। इसी तरह बातों में बरगला कर आरोपी ने ईशर नगर निवासी मनमोहन सिंह के खाते से करीब सवा छह लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब मनमोहन सिंह को ठगी का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में मनमोहन सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ईशर नगर निवासी मनमोहन सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि 10 अक्तूबर की सुबह 10 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने कहा सतश्री अकाल मामा जी। उसे लगा कि यह कॉल कनाडा के मोंट्रियल में रह रहे भांजे जगमीत सिंह उर्फ मोनू की है।
विज्ञापन
वह मोनू समझ कर उसके साथ बात करने लगा। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने कहा कि वह लोग एक पार्टी के लिए ब्रमटन गए थे। जहां उनका वेटर के साथ झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने वेटर के सिर पर बोतल मार दी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका फोन भी पुलिस ने ले लिया है। इसके बाद उसने यह बोलकर फोन दूसरे आदमी को पकड़ा दिया कि वो उसका वकील है।
विज्ञापन
वकील ने कहा कि समझौता के लिए चार हजार डालर देने होंगे। उसकी बातों में आकर मनमोहन सिंह ने उसके बताए अकाउंट में रकम जमा करा दी। मगर कुछ ही देर के बाद फिर से फोन आ गया। वकील ने कहा कि वेटर का परिवार आ गया है। वो इतनी रकम लेकर समझौता करने को मान नहीं रहा है। उन्हें छह हजार डॉलर और देने होंगे। जिस पर उन्होंने वो रकम भी उनके बताए अकाउंट में जमा करा दी।
मनमोहन सिंह ने बताया कि बीच-बीच में वह जगमीत सिंह उर्फ मोनू का मोबाइल नंबर मिलाता रहा। उस पर बेल जाती रही, मगर उसने उठाया नहीं। उसी शाम जगमीत उर्फ मोनू का फोन आया। उसने बताया कि सोते समय फोन को साइलेंट कर दिया था। इसलिए उसे पता नहीं चला। मनमोहन सिंह ने जब उसे पैसे जमा कराने की बात बताई तो उसने बताया कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद मनमोहन सिंह को अपने साथ धोखे का एहसास हुआ।