{"_id":"585bd47e4f1c1b1917e392b3","slug":"sikh-man-beaten-by-drinker-boys-at-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हल्ला करने से रोकना पड़ा महंगा, युवकों ने पीटा और पगड़ी उतारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में हल्ला करने से रोकना पड़ा महंगा, युवकों ने पीटा और पगड़ी उतारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
man beaten
नशे में मोहल्ले में हल्ला करने वाले को रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। युवक ने उससे मारपीट की और उसकी पगड़ी उतार कर फैंक दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। शहीद करनैल सिंह नगर के मेवा सिंह ने शिकायत पुलिस को दी।
थाना दुगरी की पुलिस ने उसके बयानों पर विद्याचल राय और उसके आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मेवा सिंह का कहना है कि उसके घर के सामने मजदूरों के क्वार्टर बने हुए हैं। 17 दिसंबर को विद्याचल के क्वाटर में अन्य मजदूर शराब पी रहे थे।
देर रात सभी मोहल्ले में आकर हंगामा करने लगे। शोर होता सुन वह बाहर आया और उसने आरोपियों को हल्ला करने से रोका। मगर आरोपी उसे ही गालियां निकालने लगे और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पगड़ी उतार दी। उसका शोर सुन कर आस-पड़ोस के लोग आ गए। यह देख सभी आरोपी मौके से भाग निकले। एएसआई जसदेव सिंह का कहना है कि आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।