{"_id":"62962668d1e411670b230a4e","slug":"sidhu-moose-wala-fan-attempted-suicide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मूसेवाला के फैन ने की खुदकुशी की कोशिश, गायक की हत्या के बाद से था गुमसुम, आज फिनायल पी लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: मूसेवाला के फैन ने की खुदकुशी की कोशिश, गायक की हत्या के बाद से था गुमसुम, आज फिनायल पी लिया
Tue, 31 May 2022 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 May 2022 08:00 PM IST
सार
थाना प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि समय रहते पुलिस को सूचना मिली गई। इसके बाद लड़के को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब मे मोहाली में गायक सिद्धू मूसेवाला के एक फैन ने खुदकुशी की कोशिश की। फैन ने फिनाइल की बोतल खोलकर पी ली है। फिनाइल पीने वाले युवक की तबीयत बिगड़ती देख उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के बाद अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 17 वर्षीय युवक परिवार में इकलौता बेटा है। एक बड़ी बहन है।
विज्ञापन
परिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि बेटे को कुछ नहीं हुआ। गांव जंडपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था और वह अक्सर मूसेवाला के नाम और फोटो वाली टी-शर्ट ही पहन रखता है। वह हमेशा सिद्धू मूसेवाला के गीत ही गुनगुनाता रहता है। गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से बेटा गुमसुम हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को वह सिद्धू मूसेवाला की बार-बार मिलने वाली खबरों से परेशान होकर फिनाइल की बोतल खोलकर पी ली। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन उसे फेज-6 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मां ने बताया कि वह परिवार में इकलौता बेटा है और बेटे को अगर कुछ हो जाता तो उसका सब कुछ खत्म हो जाता। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि समय रहते पुलिस को सूचना मिली गई। इसके बाद लड़के को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।