{"_id":"659fd15043580119ab0103cf","slug":"si-died-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-in-jalandhar-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में SI की मौत: पिस्टल साफ करते वक्त अचानक चली गोली, सिर में लगने से मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में SI की मौत: पिस्टल साफ करते वक्त अचानक चली गोली, सिर में लगने से मौके पर मौत
Thu, 11 Jan 2024 05:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:07 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में सरकारी पिस्टल से अचानक चली गोली ने एक एसआई की जान ले ली। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह जालंधर के भोगपुर के रहने वाले थे। घटना सीआईए स्टाफ देहात दफ्तर के पास स्थित पार्किंग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर ग्रामीण सीआईए विंग में तैनात 50 वर्षीय भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में भूपिंदर सिंह की मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू करवा दी है। जालंधर थाना डिवीजन 2 से प्राप्त जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे। अचानक गोली चली और उनके सिर में जा लगी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह जालंधर के भोगपुर के रहने वाले थे। परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है और विभाग अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह शाम करीब 6:30 बजे सीआईए स्टाफ देहात दफ्तर के पास पार्किंग में अपनी कार में बैठे थे। इस दौरान वे अपनी 9 एमएम की सरकारी पिस्टल साफ करने लगे। इसी बीच अचानक उनकी पिस्तौल से गोली चल गई। गोली सिर पर लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसआई भूपिंदर सिंह के बच्चे विदेश में रहते हैं। पता चला है कि वह तनाव में भी रहते थे।
विज्ञापन