{"_id":"09795ee06da821f84d8e6d5816592220","slug":"shot-to-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बुलाया और मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बुलाया और मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपालपुर गांव में सोमवार रात हथियारबंद युवकों ने एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उस गोलियां दाग दी। युवक पर हमला कर आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कृष्ण को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली युवक की छाती पर लगी है।
विज्ञापन
गोपालपुर निवासी कृष्ण पुत्र बलबीर दूध का कारोबार करता है। सोमवार रात को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सोया हुआ था। आधी रात के आसपास उसे किसी ने बाहर से आवाज दी। जब कृष्ण घर से बाहर निकला तो कार सवार हथियारबंद युवकों ने उस पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
कृष्ण अपना बचाव कर पाता इससे पहले चली तीन गोलियों में से एक गोली उसकी छाती के पास जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोस के लोग उठे और बाहर की ओर भागे। यहां कृष्ण घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे तुरंत दिल्ली के जयपुर गोल्डन हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।