फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter of Gangster Lawrence Bishnoi Gang threatened to Chandigarh SSP on Facebook

पुलिस को सीधी चुनौती : लॉरेंस के शूटर ने चंडीगढ़ के एसएसपी को दी धमकी- बिश्नोई को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा

Mon, 29 Mar 2021 11:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Shooter of Gangster Lawrence Bishnoi Gang threatened to Chandigarh SSP on Facebook
चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल। - फोटो : फाइल

बदमाश अब पुलिस को सीधे चुनौती देने लगे हैं। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर मनी ने एसएसपी कुलदीप चहल को फेसबुक पर खुलेआम धमकी दी है। कहा है कि बिश्नोई को कुछ हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पुलिस फेसबुक आईडी के बारे में पता लगाने में जुट गई है। यह पहला मौका है जब बदमाशों ने खुलेआम किसी पुलिस अधिकारी को धमकी दी है। 

विज्ञापन


फेसबुक पर मनी शूटर ने लिखा है- जय बलकारी सभी भाई को। आप सबको पता ही है कि अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई को चंडीगढ़ लाने की तैयारी हो रही है। पर भाई के दिल में यह आशंका है कि ये लोग उसका एनकाउंटर न कर दें। मैं एसएसपी कुलदीप चहल को एक बात बोलना चाहता हूं। अगर हमारे भाई (लॉरेंस) को कुछ भी हुआ तो ये समझ लेना कि उसका कैसे बदला लेंगे, ये तुम सोच भी नहीं सकते। इस पोस्ट के साथ ही एसएसपी की फोटो भी लगाई गई है। 
विज्ञापन


यूटी पुलिस शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर गोलियां बरसाने समेत फिरौती के दो केसों में गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उसे चंडीगढ़ लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। कहा गया है कि सितंबर 2020 तक शहर में हुई चार बड़ी वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। इसमें सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर व सेक्टर-9 में शराब ठेके पर गोली बरसाने और दो अलग-अलग फिरौती के केस शामिल हैं। इन सभी मामलों में प्रोडक्शन वारंट के दौरान लॉरेंस से पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर आने से बचने के लिए पहले ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। उसने कोर्ट को बताया कि 31 मई 2020 को यूटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल करना चाहती है लेकिन उसे शक है कि कानपुर मुठभेड़ में जैसे विकास दुबे को मारा गया, वैसे ही उसका फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। 

लिहाजा, उसके हाथ-पैर बांधकर लाया जाए, ताकि पुलिस भागने की कोई कहानी न बना सके। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रोडक्शन के दौरान लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा में लाया जाए और वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसके बाद लॉरेंस प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। 

वहां से हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगन मिल गया। इस पर चंडीगढ़ पुलिस को जवाब दायर करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने भी कोर्ट में कहा कि लॉरेंस को वीडियोग्राफी कर कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है। पुलिस मामले में अब साइबर विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

पहली बार किसी एसएसपी को धमकी 

सोशल मीडिया पर धमकी देना और घटना के बाद उसकी जिम्मेदारी लेने का प्रचलन तो चंडीगढ़ में काफी दिनों से चल रहा है लेकिन पहली बार किसी मामले में सीधे एसएसपी को धमकी दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह असली आईडी है या फर्जी। साथ ही इसके संचालन के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर रोक लगाने के दावे बेदम
पुलिस ने कुछ दिन पहले अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का दावा किया था लेकिन गैंगस्टर लगातार सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं और हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। हाल ही में अंबाला में हुए हत्याकांड की जिम्मेदारी भी गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर ली थी। पुलिस पूरी ताकत झोंकने के बाद भी इन अकाउंट को बंद नहीं कर पा रही है।

इस तरह की धमकियां मिलती रहती हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी की धमकी से लॉरेंस को चंडीगढ़ न लाया जाए, यह संभव ही नहीं। लॉरेंस को चंडीगढ़ लाकर विभिन्न मामलों में पूछताछ जरूर होगी। - कुलदीप चहल , एसएसपी, यूटी पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed