फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO and Additional SHO Suspend in Ludhiana Assault Case

लुधियाना दुष्कर्मः पीड़िता ने की शिकायत, एसएचओ और एडिशनल एसएचओ पर गिरी गाज

Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
SHO and Additional SHO Suspend in Ludhiana Assault Case
सस्पेंड
सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाना दाखा एसएचओ और एडिशनल एसएचओ पर गाज गिर गई है। मामले की जांच के लिए आईजी वी नीरजा के आने के बाद इन दोनों अफसरों पर कार्रवाई की गई है। डीआईजी लुधियाना रेंज रणवीर सिंह खटड़ा ने बताया कि एसएचओ राजन परमिंदर को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि एडशिनल एसएचओ जरनैल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। रविवार बाद दोपहर थाना दाखा में नए एसएचओ को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं पहले सस्पेंड किए गए एएसआई विद्यारतन को डिसमिस कर दिया गया है। 9 फरवरी की रात को पीड़ित युवक का दोस्त थाना दाखा में रात 10.20 मिनट पर मदद मांगने पहुंच गया था। वहां पर एएसआई विद्या रत्न ड्यूटी पर था। युवक अपने साथियों को छुड़ाने के लिए एएसआई की मिन्नतें करता रहा। रात 11.45 बजे विद्या रत्न अपने साथ एक मुलाजिम को लेकर थाने से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एक घंटे 25 मिनट तक एएसआई ने कुछ नहीं किया। आईजी वी नीरजा ने थाने में लगे कैमरे से इस पूरे घटनाक्रम की फुटेज भी चेक की।
विज्ञापन


उस दिन थाना प्रभारी राजन परमिंदर सिंह ड्यूटी पर नहीं थे, इसलिए जरनैल सिंह बतौर एडिशनल प्रभारी काम देख रहे थे। एएसआई विद्या रत्न ने घटना की जानकारी उन्हें दी, लेकिन इतने बड़ा मामला होने के बावजूद जरनैल सिंह ने किसी सीनियर अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी। इसी कारण जरनैल सिंह को निलंबित किया गया। वहीं घटना के अगले दिन देर शाम तक जब तक पीड़िता और उसका दोस्त थाने पहुंचे, थाना प्रभारी ड्यूटी पर आ गए थे, लेकिन उसने भी किसी सीनियर अफसर को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत विभाग अधिकारियों पर गिरेगी गाज

शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे थाने पहुंची आईजी वी नीरजा जांच करने के बाद रात लगभग 11 बजे पीड़िता से मिलने पहुंची। पीड़िता ने जांच अधिकारियों को बताया कि सेहत विभाग ने उसे मेडिकल के नाम पर सिर्फ प्रताड़ित किया है। पीड़िता की बात सुनने के बाद आईजी वी नीरजा ने कहा कि इस मामले पर सेहत विभाग अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले के संबंध में जितने भी दस्तावेज तैयार किए हैं, उसमें पीड़िता का 24 घंटे तक मेडिकल नहीं करने की बात को दर्ज किया गया है।

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर और एडिशनल एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण की गई है। इस मामले में अभी तक छह आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी अजय, सैफ अली और नाबालिग की पहचान परेड करवाने के लिए सोमवार को अदालत में अर्जी लगाई जाएगी। वहां से आदेश मिलते ही पीड़िता से इनकी पहचान करवाई जाएगी।
- वरिंदर बराड़, एसएसपी देहाती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed