फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromiani Akali Dal leader Bikram Singh Majithia convoy car collided with a truck at Moga

पंजाबः हादसे का शिकार हुई अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के काफिले की कार, एक जवान की मौत

Thu, 10 Oct 2019 10:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Shiromiani Akali Dal leader Bikram Singh Majithia convoy car collided with a truck at Moga
टक्कर लगने के बाद पलटी कार - फोटो : एएनआई
मोगा के दाखा में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की रैली से बठिंडा लौट रहे पूर्व माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गाड़ी के आगे चल रही पायलट गाड़ी संतुलन बिगड़ने से ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब एक बजे कोटकपूरा बाईपास के पास हुआ। डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे बिक्रम मजीठिया का काफिला मोगा से होकर बठिंडा जा रहा था।
विज्ञापन


कोटकपूरा बाईपास पर फ्लाईओवर के पास काफिले के साथ चल रही इनोवा पायलट गाड़ी संतुलन बिगड़ने से सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सीआईएसएफ के जवान गुड्डू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार सीआईएसएफ जवान धर्मेंद्र वासी यूपी, कमलकांत वासी बिहार, बिमल वासी केरल, दिग्विजय वासी बिहार और कार चालक गुरभेज सिंह वासी तरनतारन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर मजीठिया सिविल अस्पताल मोगा पहुंचे जहां से घायलों को लुधियाना डीएसमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मजीठिया घायलों के साथ ही लुधियाना रवाना हो गए। वहीं हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी के अनुसार ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और हादसाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पता चला है कि ट्रक में राजस्थान से भरकर कैटल फीड लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना सिटी साउथ में गैर इरादतन हत्या की धारा 304ए समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed