फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sharpshooter Shera who ‘killed’ RSS’ Gagneja held

हिंदू नेताओं की हत्याओं में शामिल शार्प शूटर शेरा गिरफ्तार, 5 पिस्टल बरामद

Sat, 11 Nov 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 11 Nov 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sharpshooter Shera who ‘killed’ RSS’ Gagneja held
Sharpshooter Shera Arrested
पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या में शामिल एक 22 वर्षीय शार्प शूटर हरदीप सिंह उर्फ शेरा को पुलिस ने शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ साहिब में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाजवा जिम के बाहर से गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच पिस्टल, 60 कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। इसका खुलासा पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां पीएयू में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि इन केसों में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। शेरा फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह के तहत आने वाले गांव माजरी का रहने वाला है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसके फतेहगढ़ साहिब में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे करीब साढ़े सात बजे जिम के बाहर से काबू कर लिया। शेरा के पास पिस्टल भी थी। उसने पिस्टल निकाल कर मुकाबला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मुस्तैद टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पास से एक डिस्कवर, एक बुलेट और एक यामहा फेजर मोटरसाइकिल कब्जे में ली है। इसके अलावा एक नौ एमएम पिस्टल, एक 32 बोर, एक तीस बोर, एक 315 बोर और एक स्विस मेड एयर पिस्टल और साठ कारतूस भी बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल आरएसएस के पदाधिकारी ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा और शिव सेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या में इस्तेमाल हुआ था। 
विज्ञापन


अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
हिंदू नेताओं की हत्याओं के मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले ही चार आरोपियों जिम्मी सिंह, जगतार जौहल उर्फ जग्गी, धमेंद्र सिंह गुगनी और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। इनसे कड़ी पूछताछ के बाद ही शुक्रवार को शेरा को काबू किया गया। डीजीपी ने कहा कि शेरा को पकड़ने के लिए बटाला, मोगा और खन्ना की पुलिस ने सुबह से ही जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed