{"_id":"5bc5e840bdec22695a4bdb9b","slug":"sexual-harassment-with-women-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां की एक बस्ती में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर कैलाश नगर रोड निवासी बबलू सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके पुराने पड़ोसी हैं। युवती के परिवार वालों ने वह इलाका काफी पहले छोड़ दिया है। सोमवार की शाम को युवती के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया। आरोपी ने घर में अकेली देख उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
जब युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित के कुछ टेस्ट करवा दिए गए हैं। स्वैब भेज दिए गए है। बाकी के बुधवार को करवा दिए जाएंगे।