{"_id":"5bb7a676867a5507950d8d09","slug":"sexual-harassment-with-minor-girl-by-two-teenagers-in-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल की नाबालिग के साथ दो किशोरों ने किया गैंगरेप, कहा- बताया तो जान से मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल की नाबालिग के साथ दो किशोरों ने किया गैंगरेप, कहा- बताया तो जान से मार देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गैंगरेप की वारदातें थमती नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला महेंद्रगढ़ का है। यहां 11 वर्षीय लड़की से उसी के गांव के दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद दोनों किशोरों पर सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 11 साल की बेटी गुरुवार शाम गोबर फेंकने जा रही थी। इसी दौरान गांव के 14-15 साल के दो लड़कों ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घर के बाहर एक किशोर खड़ा रहा। जबकि एक किशोर ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई।
विज्ञापन
वारदात के समय गांव के अधिकतर लोग बाजरे की कटाई के लिए गए थे। बाद में लड़की रोते हुए घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस लड़की को रात में ही थाने ले गई। सुबह उसका मेडिकल कराया। डीएसपी सतेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर दोनों किशोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक किशोर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। अश्लील वीडियो बनाने के आरोप की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन