हरियाणाः नाबालिग के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने धोखे से बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरियाणा के अंबाला सिटी का है। वारदात 21 नवंबर की है, लेकिन मामले का खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब एएसपी चंद्रमोहन, सीन ऑफ क्राइम टीम के सदस्य डॉ. आरएस जैन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने इस मामले को आठ दिन तक दबाए रखा। बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद 24 घंटे में इसे वेबसाइट पर अपलोड करना होता है जो कि गुरुवार तक भी अपलोड नहीं हो पाई थी। एएसपी चंद्रमोहन का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण एफआईआर अपलोड नहीं हो पाई। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी कुछ समय पूर्व निखिल नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी।
दोनों ही एक-दूसरे से फोन पर बातें करते थे। 21 नवंबर को वह निखिल से फोन पर बात कर रही थी तभी उसके पिता ने देख लिया और उसका फोन छीन लिया। यह बात उसने निखिल को बताई तो उसने मिलने के लिए कहा। करीब छह बजे निखिल उसे एक गली में अपने साथी लड्डू उर्फ दिपांशु के साथ उसके किराये पर लिए कमरे में ले गया, जहां कमरे में पहले से ही तीन युवक मौजूद थे।
इसके बाद नीरज ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया और बाद में सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रात करीब 11 बजे जब उसे होश आया तो पांचों ने उसे कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर निखिल और लड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच के लिए गुरुवार को एएसपी चंद्रमेहन, सीन ऑफ क्राइम टीम सदस्य डॉ. आरएस जैन सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाए।
मामला 23 नवंबर को दर्ज हो चुका है। इसमें दो युवकों की गिरफ्तारी भी हो गई है। गुरुवार को एएसपी चंद्रमोहन और सीन ऑफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने मामले की तह तक जाने के लिए कुछ तथ्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। -सुनीता ढाका, इंचार्ज, महिला थाना, अंबाला शहर।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निखिल नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को कमरे में ले जाकर गलत काम किया है। मामला दर्ज हो चुका और दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई है। वहीं, तकनीकी खामी के कारण एफआईआर अपलोड नहीं हो पाई। -चंद्रमोहन, एएसपी, अंबाला।