बच्ची को कोने में ले गया इंजीनियरिंग स्टूडेंट, और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की शर्मनाक करतूत देखिए। बच्ची को बहलाकर कोने में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को बताया तो हरकत का खुलासा हुआ।
परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद लड़की का देर रात जीएमसीएच-32 में मेडिकल टेस्ट कराया गया।
पुलिस ने सेक्टर-41 में आरोपी छात्र के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बच्ची चिल्लाई तो छोड़कर भाग गया
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में सेक्टर 31 के पार्क में एक युवक खेल रही बच्ची को बहला कर कोने में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी तो वह उसे छोड़ कर भाग गया।
सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतपाल ने बताया कि आरोपी युवक पहले सेक्टर-31 में किराए पर रहता था। उसका नाम हरीश बैंस है और वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। वह अकसर पार्क में आता-जाता था।