{"_id":"57b1a7134f1c1bda786eb056","slug":"sexual-harassment-of-8th-class-student-by-four-boys-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं के छात्र को बहलाकर ले गए चार युवक और किया 'गंदा काम'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8वीं के छात्र को बहलाकर ले गए चार युवक और किया 'गंदा काम'
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म
- फोटो : amar ujala
चार युवकों की हैवानियत देखिए, गली में खेल रहे 8वीं के स्टूडेंट को बहलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। मामला भिवानी का है। घटना 12 अगस्त की है। परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को मामला एसपी के पास और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया।
12 अगस्त को जैन चौक क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे आठवीं कक्षा के करीब 14 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर कॉलोनी से दूर ले ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया गया। बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो बच्चे की हालत देख परिजन हैरान रह गए। तुरंत उसे जैन चौक चौकी ले जाया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को परिजन बच्चे को लेकर एसपी के पास पहुंचे।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि दो युवकों शौकीन और हरकेश के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया गया है। पहले परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब शिकायत आई तो मामला दर्ज कर लिया है।