फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment of 19 years old boy by teacher at bathinda, also captured video

इंगलिश स्पीकिंग की कोचिंग ले रहे 19 साल के युवक संग टीचर का 'गंदा काम'

Wed, 05 Apr 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 05 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment of 19 years old boy by teacher at bathinda, also captured video
तनावग्रस्त लड़का
इंगलिश स्पीकिंग को कोचिंग मैकेनिकल के छात्र को नशीली दवा पिलाकर टीचर ने वो 'गंदा काम' किया, जानकर शर्मसार हो जाएंगे आप। घटना पंजाब के बठिंडा की है। प्रताप नगर में टीचन ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर छात्र के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


यहां तक कि उसका वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार कुकर्म किया। छात्र के बड़े भाई को जब यह बात पता चली तो उसने उसे थाना कैनाल कालोनी में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


पुलिस ने अध्यापक व उसके दोस्त पर कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस अब उसके दोस्त का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने सुनाई आपबीती

sexual harassment of 19 years old boy by teacher at bathinda, also captured video
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
थाना कैनाल कालोनी पुलिस एएसआइ प्रकाश सिंह को दी शिकायत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 19 वर्षीय छात्र ने बताया कि मार्च 2016 में वह इंग्लिश स्पीकिंग की प्रताप नगर दशहरा ग्राउंड के सामने मलकीत सिंह से कोचिंग लेना शुरू किया।

इसी दौरान कोचिंग सेंटर में अन्य छात्र उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। इसकी शिकायत उसने अध्यापक से की। इसके बाद तो आरोपी अध्यापक ही उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजने लग गया। 27 नवंबर को अध्यापक ने उसे हेयर रिमूवर वैक्स घर लेकर आने के लिए कहा।

वह वैक्स लेकर अध्यापक के घर पहुंचा। वहां आरोपी का एक दोस्त भी मौजूद था। छात्र ने बताया कि वहां शिक्षक ने धोखे से उसे नशीली दवा पिला दी। इससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद शिक्षक और उसके दोस्‍त ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए।

उसने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे बाद मं ब्‍लैकमेल करने लगा। अध्यापक ने 25 दिसंबर को उसे घर बुलाकर फिर से कुकर्म किया। 17 जनवरी को फिर से इसी तरह अध्यापक ने अपनी हवस मिटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed