फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sex, sex racket, prostitution, saas-bahu, crime, bathinda, police arrested, ludhiana, punjab, 

घर में सास व बहू करती थी गंदा काम, नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Sun, 14 Aug 2016 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भटिंडा
अमर उजाला ब्यूरो, भटिंडा Updated Sun, 14 Aug 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
sex, sex racket, prostitution, saas-bahu, crime, bathinda, police arrested, ludhiana, punjab, 
sex racket - फोटो : file photo demo
भटिंडा में शनिवार देर रात्रि लोगों ने देह व्यापार के धंधे में शामिल लोगों को एक घर में बंद कर दिया। सुर्खपीर रोड की गली नं. 22 के नजदीक लोगों ने एक देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए उक्त धंधे में शामिल लोगों को एक घर में बंद कर दिया। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाकर उक्त लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके गुस्सा निकाला। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पुलिस को इस अड्डे के बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इस कारण लोगों को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी पड़ी। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उन्होंने सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है व करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

महिला प्रवीन कौर व उसकी बहू इच्छा मिलकर अपने घर में कर रही थीं धंधा

sex, sex racket, prostitution, saas-bahu, crime, bathinda, police arrested, ludhiana, punjab, 
सेक्स रैकेट - फोटो : amar ujala
मौके पर मौजूद मोहल्ला वासियों ने बताया कि एक महिला प्रवीन कौर व उसकी बहू इच्छा मिलकर अपने घर में उक्त धंधा कर रही थीं, जिससे आसपास के लोगों को मुश्किलें पेश आ रही थीं। इस बारे में करीब एक माह पहले पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत रात्रि भी करीब आधा दर्जन लोग उक्त घर में मौजूद थे तो लोगों ने घर के बाहर एकत्र होकर बाहर से कुंडी लगा दी। 
 
सूचना मिलने पर मौके पर पी.सी.आर. मुलाजिम पहुंचे व उन्होंने थाना कैनाल कालोनी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि कई फरार हो गए। थाना कैनाल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed