फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in sirsa, haryana

सिरसा में पकड़ा सेक्स रैकेट, अंतरंग मिले जोड़े

Fri, 17 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 17 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
sex racket in sirsa, haryana

हद हो गई, हरियाणा में एक और सेक्स रैकेट पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस बार फिर सिरसा में मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर गेस्ट हाउस में छापा मारकर युवक और युवती को अंतरंग हालत में पकड़ा। दोनों रंगरंलियां मना रहे थे।

विज्ञापन


छापे के दौरान गेस्ट संचालक भाग निकला। पुलिस ने पहले युवक-युवती का मेडिकल कराया, उसके बाद मामला दर्ज कर लिया है। गेस्ट हाउस के संचालक अनिल और एक अन्य कर्मचारी अमरजीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने सिरसा पुलिस को सूचना दी थी कि जनता भवन रोड स्थित अनिल गेस्ट हाऊस में खुलेआम वेश्यावृति का धंधा चलाया जाता है। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने पुलिस बल के साथ गेस्ट हाऊस पर छापा मारा तो गेस्ट हाऊस के एक कमरे में सुभाष बस्ती निवासी लखविंद्र और इसी बस्ती की एक महिला संदिग्ध हालात में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में सामान्य अस्पताल में दोनों का मेडिकल करवाया गया। शहर थाना में युवक-युवती के अलावा गेस्ट हाउस संचालक अनिल कुमार और गेस्ट हाऊस के कर्मचारी अमरजीत के खिलाफ वेश्यवृति धंधा करने का मामला दर्ज कर लिया है।

एक सप्ताह में ही पांचवां केस

sex racket in sirsa, haryana

थाना प्रभारी अर्नुज राठी ने बताया कि युवक युवती और कर्मचारी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि गेस्ट हाऊस  संचालक अनिल की तलाश जारी है।

गौरतलब है पिछले सप्ताह भी सिरसा में पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। बीते एक सप्ताह में ही हरियाणा में सेक्स रैकेट का ये पांचवा केस सामने आ गया है।

पिछले सप्ताह पहला केस सोनीपत में सामने आया था। यहां पूर्व विधायक के पैलेस में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। जहां से पुलिस ने 5 युवतियों और 57 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। अगले ही दिन करनाल में बस स्टैंड के पास स्थित दावत होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।

उस कार्रवाई में पुलिस ने 4 युवतियों और 4 पुरुषों को अंतरंग हालत में गिरफ्तार किया था। उसी शाम को सिरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। उसके एक बाद भी हरियाणा में एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed