{"_id":"f31b155b1c4d28b17bdb48a0301165b5","slug":"sex-racket-in-moga-of-punjab-6-girls-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेटः 6 महिलाएं, 1 युवक रंगरलियां मानते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेटः 6 महिलाएं, 1 युवक रंगरलियां मानते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 30 May 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट विधवा द्वारा चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी संदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में देह व्यापार संचालक महिला और बाकी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बस्ती अलीपुर में स्थित गुरुद्वारा साहिब और एक मंदिर के पास अपने घर में लंबे समय से आरोपी महिला देह व्यापार का धंधा कर रही थी।
इस बारे मुहल्ले के लोगों ने उसे कई बार समझाया लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस मुहल्ले के लोगों ने महिला काउंसलर के पति राज कुमार मुखीजा के नेतृत्व में पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस शिकायत के आधार पर छापा मारा गया और वहां से अड्डा संचालक महिला समेत 6 महिलाएं और एक लड़का कुलविंदर सिंह गांव गलोटी को काबू कर लिया गया है। यहां से गिरफ्तार की महिलाएं जगरांव और आस पास के गांवों की हैं।
विज्ञापन