फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in guest house at bhiwani, seven couples arrested in police raid

सेक्स रैकेटः गेस्टहाउस में चल रही थी अय्याशी, अंतरंग मिले कई जोड़े

Thu, 22 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 22 Dec 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
sex racket in guest house at bhiwani, seven couples arrested in police raid
सेक्स रैकेट का खुलासा
गेस्टहाउस में अय्याशी का खेल चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो कमरों के अंदर का नजारा देखकर टीम के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के भिवानी का है। गेस्टहाउस में छापा मार कर सात युवक और सात युवतियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक कार्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहर के हांसी मार्ग पर बासिया भवन के पास एक गली में स्थित गेस्टहाउस पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। गेस्टहाउस से सात युवक और सात युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को पकड़कर महिला थाने लाया गया। गेस्टहाउस के दो कर्मचारियों को पकड़ा गया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मामले में पलवल के अमित, जाट कॉलोनी निवासी अंकित, धनाना प्रथम वासी मंदीप, ढांगर वासी युवक दुष्यंत, नौरंगाबाद वासी जितेंद्र, तिगड़ाना वासी रवि व प्रवेश, कालीधारणी वासी भूपेंद्र, कर्मचारी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद गेस्टहाउस को बंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अनैतिक कार्य कराने वाले गेस्टहाउस के संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देह व्यापार से अर्जित संपत्ति और जगह होगी कुर्क

sex racket in guest house at bhiwani, seven couples arrested in police raid
सेक्स रैकेट का खुलासा
अपने मकान, होटल या अन्य किसी संस्थान में देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस देह व्यापार से अर्जित की गई संपत्ति के साथ-साथ होटल या अन्य संस्थान भी कुर्क किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि नगर में देह व्यापार करने वालों की पहचान के लिए खुफिया तंत्र की अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। ये टीम निरंतर अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा अनैतिक कार्य करने वालों की निगरानी करेंगी। पुख्ता प्रमाण हाथ लगते ही वहां पर छापामार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसी मकान, होटल या अन्य किसी संस्थान में देह व्यापार मिलता है तो अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 18 के तहत उसको कुर्क किया जाएगा। इसके साथ-साथ देह व्यापार से बनाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed