फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in batala, including 3 women 7 arrested

देह व्यापार: घर में अंतरंग मिले 3 महिलाएं, 4 पुरुष

Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Updated Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
sex racket in batala, including 3 women 7 arrested

पंजाब में भी सेक्स रैकेट के कारोबारी फल फूल रहे हैं। ताजा मामला, सोमवार को बटाला जिले के डेरा बाबा नानक में सामने आया। यहां पंजाब पुलिस ने एक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने घर के अंदर से तीन महिलाओं को चार पुरुषों के साथ अंतरंग स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने उक्त कार्रवाई मुखबिर की सूचना मिलने पर की।

उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने संचालिका समेत दो महिलाओं और शमशेर सिंह वासी झंगी, पुरी नाथ वासी मोहल्ला मुरादपुरा तरनतारन, पवन नाथ, रोशन वासी कलानौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस मामला रफा दफा करने की कोशिश करती रही

sex racket in batala, including 3 women 7 arrested

इससे पहले बीते शुक्रवार को गुरदासपुर के पुरानी मडी, फाटक पार एफसीआई गोदामों के सामने एक घर में पुलिस ने रंगरलियां मनाते दो युवकों और चार युवतियों को गिरफ्तार किया था।

इस मामले को पुलिस पहले तो रफा दफा करने की कोशिश करती रही लेकिन बाद में शाम को पुलिस ने सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर में इस संबंध में सभी के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। आरोपी युवक बड़े परिवारों से संबंध रखते हैं।

गिरफ्तार एक युवक गुरदासपुर दूसरा औजलां गांव जबकि चारों युवतियां अमृतसर की रहने वाली हैं। रेलवे लाइन के पार जीटी रोड पर एफसीआई के गोदामों के सामने एक घर में देह व्यापार के धंधे की सूचना पर सिटी पुलिस व पुलिस महिला विंग की इंचार्ज ने साझा कार्रवाई कर युवक युवतियों को संदिग्ध हालात में हिरासत में लिया था। एक महिला ने यह मकान किराए पर ले रखा था। वह इस घर में सेक्स रैकेट चलाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed