{"_id":"f7342079e506eadfa6512e7a60e82688","slug":"sex-racket-busted-in-panchkula-5-girls-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 लड़कियां गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 24 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच 2 की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की। सभी लड़कियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने सभी लड़कियों को 28 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह लड़कियां जीरकपुर, मनीमाजरा, पंजाब, गुजरात और यूपी की हैं। पुलिस अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि लड़कियों ने पूछताछ में कई नाम लिये हैं। जिनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना मिली, फर्जी ग्राहक बनाया
पंचकूला पुलिस को सेक्स रैकेट में शामिल पांच लड़कियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। एसीपी दलीप कुमार ने बताया कि देह व्यापार करने वालों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर सेक्स रैकेट को चलाने वाले को गिरपतार करने के लिए जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इन पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया। देह व्यापर करवाने वाले आरोपी फरार हो गए, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।