फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted at mahendragarh, see pictures

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा, आदिवासी युवतियां थीं शामिल

Sat, 19 Dec 2015 11:30 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted at mahendragarh, see pictures

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होटल पर एसडीएम की टीम ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 1 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम उमेद सिंह मोहन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक होटल पर बृहस्पतिवार को रेड की। रेड के दौरान टीम ने दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही टीम ने रेड मारी तो शहर भर के होटलों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


शहर के होटलों के शटर डाऊन होते नजर आए। गौरतलब है कि शहर के कुछ होटलों में बड़े पैमाने पर वेश्यावृत्ति की शिकायत मिलने पर खुद एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने रात के अंधेरे में होटलों का निरीक्षण करने की योजना बनाई। इसके तहत उन्होंने वीरवार रात शहर के एक होटल पर छापामारा तो वहां से उन्होंने दो युवतियों समेत चार लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के झूंझनू जिले के गांव सुलताना निवासी सतपाल व होटल संचालक खायरा निवासी भूपसिंह के अलावा दो युवतियां शामिल हैं। वहीं खायरा निवासी सतपाल की अभी पुलिस को तलाश है।

बंगाल व आदिवासी क्षेत्रों से लाई जाती हैं लड़कियां

sex racket busted at mahendragarh, see pictures

पूछताछ के दौरान दलाल सतपाल ने पुलिस को बताया कि वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां बंगाल व आदिवासी क्षेत्र से लाई जाती हैं। जिन्हें होटल पर रखते हुए वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया जाता है। महेंद्रगढ़ में ये गंदा धंधा काफी समय से चल रहा था लेकिन पुलिस की ठंडी नजर के कारण अभी तक ऐसा कोई गिरोह पकड़ में नहीं आया था।

दिल्ली से जुड़े हैं रैकेट के तार
वेश्यावृति के गिरोह के तार दिल्ली से भी जुड़े हुए हैं। गिरोह के लोग दिल्ली के दलाल मोंटू और राकेश के संपर्क में चल रहे थे। पूछताछ में हुए खुलासे के अनुसार ये लोग दिल्ली से लड़कियों को वेश्यावृति के लिए डिमांड पर महेंद्रगढ़ लाते थे, और फिर यहां से ले जाते थे। पुलिस इन दोनों की भी तलाश में दिल्ली में छापेमारी कर सकती है।

वर्जन
एचएचओ रमेश कुमार ने बताया कि वेश्यावृति के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी, किसी भी दलाल को छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed