फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven years old girl raped by mother boy friend at yamunanagar

7 साल की बच्ची से पहले रेप, फिर दरिंदगी की इंतेहा

Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
seven years old girl raped by mother boy friend at yamunanagar
यमुनानगर में सात साल की बच्ची से रेप
रोहतक गैंगरेप का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट से सिक्के और पत्थर मिले हैं। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। सरकार चाहे कितने भी हैवानों को फांसी के तख्ते पर चढ़ा दे, मगर देश में अभी भी हवस के भूखे कई दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक हैवान की नजर 7 साल की मासूम बच्ची पर पड़ गई और उसके बाद इस दरिंदें ने जो हरकत की उसे देख शायद शैतान भी शर्म से अपना सिर झुका लें। जांच के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टरों को माचिस की तीली, सिक्के, रूई और पत्थर के 5 टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन

घर के बाहर से खेल रही थी बच्ची कि उठा ले गया

seven years old girl raped by mother boy friend at yamunanagar
यमुनानगर में सात साल की बच्ची से रेप
वारदात उस समय की है, जब बच्ची तीर्थनगर कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक बच्ची को बहला-फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया।

मगर जैसे-तैसे बच्ची उससे छूटकर भाग निकली और उसने घर पहुंचकर अपनी मां को आप बीती सुनाई। बच्ची की हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। फिलहाल बच्ची जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रही है।

सदर थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर तुरन्त मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार देर शाम बाड़ी माजरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस वारदात से जुड़े सभी पहलू कोर्ट के समक्ष रखे जा सकें। घटना छह दिन पहले की है। मामला रविवार को सामने आया था।

मां को सबक सिखाने के लिए अंजाम दी वारदात

seven years old girl raped by mother boy friend at yamunanagar
यमुनानगर में सात साल की बच्ची से रेप
जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि वह बच्ची की मां की साथ रहने की जिद से परेशान हो गया था। उसे सबक सिखाने के लिए उसने ये कदम उठाया। बच्ची को घर ले जाने के बाद उसने रेप किया और फिर माचिस की तीलियों को डाला, फिर बजरी वगैरह डालकर, वहां पड़े 5 रुपए के सिक्के को भी उसके शरीर में भर दिया। इतना ही नहीं फिर रूई के फाहे अंदर डालकर बच्ची को खाने का सामान देकर वहां से भेज दिया।

चाइल्ड हेल्पलाइन की निर्देशक अंजू और यमुनानगर सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंट डॉ. विजय दहिया ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से बच्ची का मेडिकल कराया तो उसके प्राइवेट पार्ट से माचिस की पांच तीली, चार बजरी के पत्थर, 5 रुपए का सिक्का और रूई के 11 फाहे निकले। इसके बाद बच्ची की हालत बीते दिनों की बजाय और भी बिगड़ गई तो उसे पीजीआईएमएस चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed