फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven gangsters named in Goindwal Sahib jail gang war case

Punjab News: गोइंदवाल साहिब जेल गैंगवार मामले में सात गैंगस्टर नामजद, घायल अरशद व केशव को चंडीगढ़ भेजा

Mon, 27 Feb 2023 07:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 07:30 PM IST
सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल बदमाश मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने मजिस्ट्रेट की हाजिरी में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों गैंगस्टरों की मौत का कारण सिर पर लगी चोट है

विज्ञापन
Seven gangsters named in Goindwal Sahib jail gang war case
गोइंदवाल साहिब जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल में हुई गैंगवार के बाद पुलिस ने सात गैंगस्टरों को एफआईआर में नामजद किया है। इसमें मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान और मलकीत मामा का नाम शामिल है। एफआईआर में बताया गया है कि जेल में ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 के कैदियों में झड़प हुई थी। इसमें ब्लॉक 2 के कैदियों ने पहले हमला किया था। आपको बता दें कि ब्लॉक 2 में मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान थे। उन्होंने लोहे की पत्तियों से पहले हमला किया था। इसके बाद विरोधी गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीनकर हमला कर दिया। इसमें मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की मौत हो गई और मनप्रीत भाऊ, अरशद खान व केशव बठिंडा घायल जख्मी हैं।

विज्ञापन


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल बदमाश मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने मजिस्ट्रेट की हाजिरी में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों गैंगस्टरों की मौत का कारण सिर पर लगी चोट है। दोनों के खोपड़ी पर मल्टी-फ्रैक्चर हुआ था।
विज्ञापन


गैंगवार में मारे गए दोनों आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के थे। वहीं इनका तीसरा साथी केशव की हालत गंभीर है। इस गैंगवार में लॉरेंस गैंग के मनदीप भाऊ और अरशद खान को भी चोट आई है। तीनों को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर लाया गया था। केशव और अरशद को अमृतसर से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं मनदीप भाऊ को दोबारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोइंदवाल जेल में हुई इस गैंगवार की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। इसके साथ ही इस मामले में अब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बंबीहा गैंग की भी एंट्री हो गई है। गोइंदवाल साहिब जेल में रविवार को लॉरेंस गैंग ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटरों का कत्ल किया गया। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग को विदेश से बैठकर चलाने वाले गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट पर ली। इसके बाद दविंदर बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। बंबीहा गैंग ने फेसबुक पोस्ट में गोल्डी बराड़ को निशाने पर लिया और लिखा कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस पंजाब में खड़े होने के लिए किसी समय जग्गू भगवानपुरियां की जुत्तियां चाटते थे।

बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर लिखा- गोल्डी बराड़ जिन लोगों से काम लेता है, उनके साथ ही बुरा करता है, ये हर किसी को पता है। गोल्डी बराड़ और उसका ग्रुप और तुम्हारा लॉरेंस जग्गू के जूते चाटते रहे हैं। पंजाब में खड़े होने के लिए जग्गू का इस्तेमाल किया। अब जब सिद्धू मूसेवाला को मार कर चार पैसे इकट्ठे करने की बारी आई तो जग्गू को पीछे छोड़ दिया... रही बात संदीप नंगल अंबिया की तो उसमें जग्गू ने कोई मदद नहीं की। 


संदीप तब ही मारा गया था क्योंकि वह जग्गू का 2 नंबर का सारा काम हैंडल करता था। गोल्डी बराड़ को उसके काम के लिए जग्गू ने जो भी आदमी दिए, वह सब मरवा दिए। गोल्डी अपना काम लेने के बाद लोगों को दोगला कहने लगा, सबसे बड़ा दोगला गोल्डी बराड़ है, जो भी तेरे खिलाफ होता है, हमारे ग्रुप के साथ जोड़ देता है, समय आने पर तेरे साथ भी बहुत बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed