{"_id":"6252f249e60db662083e4e7a","slug":"seven-accused-arrested-in-murder-of-kabaddi-club-head-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: कबड्डी क्लब प्रधान की हत्या का खुला राज, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा, पुरानी रंजिश में की थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: कबड्डी क्लब प्रधान की हत्या का खुला राज, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा, पुरानी रंजिश में की थी वारदात
Sun, 10 Apr 2022 08:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:40 PM IST
सार
पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक पांच अप्रैल को कबड्डी क्लब प्रधान धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एसएसपी डॉ. नानक सिंह व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबड्डी क्लब प्रधान धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा (32) के कत्ल केस में पुलिस ने सात आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार हमलावर हैं, तीन इन्हें पनाह देने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक कबड्डी क्लब प्रधान का कत्ल पुरानी रंजिश में की गई थी। पकड़े गए आरोपियों से तीन पिस्तौल, नौ कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक बाइक बरामद की गई है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक पिछले दिनों कबड्डी क्लब प्रधान धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा (निवासी गांव दौणकलां) की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
हमलावरों में नवी शर्मा उर्फ रवि निवासी बठोई खुर्द थाना पसियाना जिला पटियाला, वरिंदर सिंह बावा निवासी गांव बठोई खुर्द पसियाना, प्रितपाल सिंह उर्फ प्रीत मीरापुरिया निवासी वार्ड नंबर सात सन्नौर पटियाला और बहादुर सिंह उर्फ लवदीप सिंह उर्फ लक्खी निवासी गांव घराचों जिला संगरूर शामिल हैं। इन हमलावरों को पनाह देने वाले आरोपियों में तरसेम लाल उर्फ सोनी गुर्जरह निवासी गांव सनेटा थाना सोहाना जिला मोहाली, सतविंदर सिंह उर्फ बाबी निवासी बंदा सिंह बहादुर कालोनी बनूड़ और गुरलाल सिंह उर्फ लाडी निवासी हरगोबिंद कालोनी बहादुरगढ़ थाना सदर पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
रंजिश में दिया वारदात को अंजाम: एसएसपी
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में माना कि कत्ल केस में नामजद मुख्य आरोपी हरवीर सिंह निवासी गांव दौणकलां और इसके साथियों तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी निवासी दौणकलां, योगेश्वर उर्फ बोनी और हरमन दोनों निवासी गांव साहिब नगर थेड़ी जिला पटियाला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह चारों आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह भिंदा और मुख्य आरोपी हरवीर सिंह की गुटबाजी के चलते रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में हरवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच अप्रैल की देर रात को वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड
नवी शर्मा (21) के खिलाफ साल 2020 में थाना पसियाना में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। रविंदर सिंह बावा (22) , प्रितपाल सिंह (22) और बहादुर सिंह (23) सभी पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं। यह पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी के नजदीक ही पीजी में रहते थे। हमलावरों को पनाह देने वाले आरोपियों में तरसेम लाल के खिलाफ थाना सोहाना जिला मोहाली में मारपीट का मामला दर्ज है। इसी तरह से आरोपी गुरलाल सिंह के खिलाफ 2020 में पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।