{"_id":"65a01dab9fd4044f600376d7","slug":"senior-manager-of-ntpc-plant-commits-suicide-in-haryana-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: प्रताड़ना से तंग एनटीपीसी प्लांट के सीनियर मैनेजर ने की आत्महत्या, सीईओ समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana News: प्रताड़ना से तंग एनटीपीसी प्लांट के सीनियर मैनेजर ने की आत्महत्या, सीईओ समेत चार के खिलाफ केस
Thu, 11 Jan 2024 10:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:29 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि हरि सिंह मीणा उसके भाई को काफी परेशान करता था। हरि सिंह मीणा को पांच लाख रुपये उसके भाई ने उधार भी दिए थे ,जो उसने अभी तक नहीं दिए हैं। शिकायत में बताया गया है कि काम को लेकर भी उसके भाई पर कटाक्ष किया जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीपीसी प्लांट के सीनियर मैनेजर ने गुरुवार को प्लांट के फील्ड हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्लांट के अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, नीचा दिखाने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अमित गोयल सीनियर मैनेजर निवासी नोएडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने भाई सचिन के बयान पर सीईओ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि 39 वर्षीय भाई अमित गोयल झाड़ली एनटीपीसी प्लांट में सीनियर मैनेजर था। चार महीने पहले ही उसका तबादला यहां हुआ था। भाई ने बताया कि कंपनी के अधिकारी काम को लेकर उसके भाई को परेशान करते थे। उसका प्रमोशन रोक दिया था। निचले स्तर का काम उसके भाई से करवाया जाता था। भाई ने कंपनी के अधिकारियों को मेडिकल के पेपर दिखाए और शिफ्ट बदलने की भी प्रार्थना की लेकिन अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि हरि सिंह मीणा उसके भाई को काफी परेशान करता था। हरि सिंह मीणा को पांच लाख रुपये उसके भाई ने उधार भी दिए थे ,जो उसने अभी तक नहीं दिए हैं। शिकायत में बताया गया है कि काम को लेकर भी उसके भाई पर कटाक्ष किया जाता था।
विज्ञापन
सीईओ बीएस राव को भी इस बारे में बताया गया लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। इसके चलते अमित गोयल ने यह कदम उठाया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, भाई व पुत्री को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सीईओ बीएस राव, हरि सिंह मीणा, अमित नीरज, मोहित अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।