{"_id":"fa7366b247eae45337370cd181e066c1","slug":"send-porn-video-to-police-control-room-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल को कंट्रोल रूम में भेजा अश्लील वीडियो, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल को कंट्रोल रूम में भेजा अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की आईडी पर सिम लेकर पुलिस कंट्रोल रूम के सरकारी मोबाइल नंबर पर अश्लील वीडियो भेजने वाले युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। युवक अंबाला कैंट स्थित बीएसएनएल में कांट्रैक्ट पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम के सरकारी मोबाइल पर शुक्रवार रात 9 बजकर 48 मिनट पर अश्लील वीडियो आया था। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार ने शनिवार सुबह सेक्टर-3 थाने में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से वीडियो भेजा गया है वह अंबाला से रजिस्टर्ड है। मोबाइल नंबर के दस्तावेज चेक किए गए तो यह डिसेंट कॉलोनी, अंबाला कैंट निवासी अमित कुमार के नाम पर निकला।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में अमित ने बताया कि उसके दोस्त राहुल निवासी अमरपुरी अंबाला ने उसकी आईडी का इस्तेमाल कर सिम कार्ड लिया था। राहुल (23) 12वीं तक पढ़ा है। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैप कर राहुल को धर दबोचा।
जीजा-साला ने किया था लेडीज कांस्टेबल को तंग
पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर पहले भी लेडीज कांस्टेबल से अश्लील बातें करने पर जीजा-साला गिरफ्तार हुए थे। 2015 में हिमाचल निवासी जीजा-साले ने पुलिस कंट्रोल रूम में दस दिन में 100 कॉल किए थे। वे ड्यूटी पर तैनात लेडी कांस्टेबल को परेशान करते थे। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत आने के दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा था।