जिसे बहन बोलते थे, उसे एक लाख में बेचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अनाथ' युवती को बहन-बहन बोलकर फंसाया। बाद में शादी के नाम पर उसे एक लाख में बेच दिया। मानव तस्करी का ये सनसनीखेज मामला सामने आया हरियाणा के जिले में। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।
युवती अमृतसर में रहती थी। उसके माता पिता मर चुके थे। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी खरीद फरोख्त के लिए सौदा हुआ है तो वह हांसी से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस ने पातड़ां निवासी गुरमीत कौर, गुरतेज व कर्मजीत कौर, मॉल कॉलोनी निवासी राजबाला, हांसी के भारतभूषण व कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 109, 120 बी, 372, 373, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शादी करवाते ही राजबाला ने छोड़ा मकान
शिकायत में बताया है कि पातड़ा निवासी गुरमीत कोर, गुरतेज व कर्मजीत कौर उसे अमृतसर में मिली थी। उन्होंने उसे विश्वास में ले लिया और कहा कि तुम्हारे मां बाप है नहीं हम तुम्हारी शादी करवा देंगे।
आरोप है कि कर्मजीत ने हिसार के कैमरी गांव में रह रही अपनी मुंहबोली बहन राजबाला से संपर्क किया। 17 जनवरी को वे युवती को कैमरी गांव में ले आए और वहां राजबाला के एक जानकार हांसी के भारत भूषण नाम के व्यक्ति से उसकी शादी करवा दी।
युवती ने बताया है कि राजबाला ने यह शादी अपनी बहन की बेटी के जानपहचान वाले बताकर उक्त व्यक्ति से करवाई थी। युवती ने शिकायत में बताया है कि जब वह उसके घर पहुंची तो उसे पूरे मामले का पता चल गया कि उसे बेचा गया है। 19 जनवरी को वह बड़ी मुश्किल से वहां से भाग निकली।
हांसी से भागकर युवती वापस कैमरी गांव में पहुंची जहां राजबाला रह रही थी। पुलिस का कहना है कि राजबाला ने तुरंत कमरा बदल लिया और माल कॉलोनी में आकर रहने लगी।
मानव तस्करी मामले में कई लोग शामिल
पुलिस का कहना है कि युवती को मकान मालिक के परिवार ने अपनी बेटी की तरह रखा। उसने जब पूरी बात मकान मालिक के परिवार के लोगों को बताई तो वे उन्हें मंगाली चौकी लेकर चले गए। युवती ने वहां शिकायत दे दी।
पुलिस की माने तो झांसे में लेकर शादी करने का चेन सिस्टम बना है। पातड़ा के इन लोगों ने पहले अपने पास इस युवती को मुंहबोली बहन बनाकर रखा था। फिर आगे जब राजबाला व उसके संपर्क के लोगों से सौदा तय हो गया तब उन्होंने उसे हिसार लाकर बेच दिया।
सब इंस्पेक्टर रमेश, मंगाली चौकी ने बताया कि अमृतसर गुरुद्वारे से ये लोग इस युवती को मुंहबोली बहन बनाकर लाए थे और हिसार लाकर उसे एक लाख रुपये में हांसी के व्यक्ति को बेच दिया। यह पूरा चेन सिस्टम हैं। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है बाकियों की तलाश जारी है।