फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security increased in six border districts of Punjab after Joga Singh arrest

Amritsar: जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद छह जिलों में बढ़ी सुरक्षा, अमृतपाल तक जल्द पहुंच सकती पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
सार

पुलिस ने पपलप्रीत को एनएसए लगा कर असम की जेल भेज दिया है लेकिन अभी तक जोगा सिंह पर एनएसए नहीं लगाया गया है। यह स्पष्ट है कि अजनाला थाना के घेराव व थाना पर कब्जा करने के मामले में जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के साथ मौके पर मौजूद था और उस एक्शन में जोगा सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Security increased in six border districts of Punjab after Joga Singh arrest
अमृतपाल सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

जोगा सिंह की गिरफ्तारी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। अमृतपाल 18 मार्च से फरार है। जोगा ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने अमृतपाल और पपलप्रीत को पीलीभीत डेरा से एक कार सेवा की गाड़ी से पंजाब लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 28 मार्च को ही अमृतपाल से अलग हो गया था। वहां से वह हरियाणा चला गया था। जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सारे बॉर्डर जोन के जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करके नाकाबंदी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार जोगा सिंह तभी से अमृतपाल के संपर्क में है, जब से अमृतपाल दुबई से पंजाब आया था। जोगा सिंह यूपी में एक डेरा का सेवादार है और कई बार खालसा वहीर के कार्यक्रमों में अमृतपाल के साथ हिस्सा लेता रहा है। यह भी सामने आया है कि जोगा सिंह आर्थिक मदद भी वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी को करता रहा है। वहीं युवाओं को अमृतपाल की जत्थेबंदी के साथ जोड़ने में जोगा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

जोगा सिंह और पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस को अमृतपाल के ठिकाने तक पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि जोगा सिंह और पपलप्रीत सिंह दो ऐसे लोग हैं, जिनका सीधा संपर्क अमृतपाल के साथ था। 28 मार्च को दोनों अमृतपाल के साथ थे। 28 मार्च रात्रि को ही दोनों अमृतपाल से अलग हुए थे। अमृतपाल के हर प्लान को जोगा सिंह और पपलप्रीत सिंह जानते हैं। अब दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं। 

पुलिस ने पपलप्रीत को एनएसए लगा कर असम की जेल भेज दिया है लेकिन अभी तक जोगा सिंह पर एनएसए नहीं लगाया गया है। यह स्पष्ट है कि अजनाला थाना के घेराव व थाना पर कब्जा करने के मामले में जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के साथ मौके पर मौजूद था और उस एक्शन में जोगा सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीमावर्ती जिलों में पुलिस बल तैनात
जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एजेंसियों को इनपुट है कि अमृतपाल किसी सीमांत जिले के गांव में ही छिपा है ताकि वह सीमा पार कर पाकिस्तान जा सके। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी अमृतपाल और उसके संगठन से लिंक की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि आईएसआई अमृतपाल को पाकिस्तान में संरक्षण दिलवाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed