फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SDO of DDA commit suicide at home in bahadurgarh

डीडीए के एसडीओ ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर जान दी

Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
SDO of DDA commit suicide at home in bahadurgarh
सुसाइड - फोटो : demo pics

बहादुरगढ़। सेक्टर-7 में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कार्यरत एसडीओ ने शुक्रवार को अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया इसको लेकर पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसके द्वारा कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना को इत्तफाकिया मानकर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


डीडीए में एसडीओ बलजीत (57 साल) अपने परिवार सहित काफी दिनों से बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 में रह रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा गुड़गांव में काम करता है और दो छोटे दिल्ली में। वीरवार की देर शाम को जब उसकी पत्नी आशा घर से बाजार में सब्जी लेने के लिए गई तो पीछे से बलजीत ने चुन्नी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। बाजार से वापस लौटने के बाद पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में थाना शहर सेक्टर-6 चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाया और जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने घटना को इत्तफाकिया मानकर कार्रवाई की है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल हास्पिटल में कराया गया। पुलिस ने दर्ज बयान के अनुसार बताया कि एसडीओ बलजीत को कही किसी काम में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके कारण वह पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है चौकी प्रभारी का
चौकी प्रभारी तेलूराम ने बताया कि किसी तरह से कोई भी सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ। घटना में कोई और पहलू सामने नहीं आया है। उसके विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कुछ ने तो अनभिज्ञता जताई, जबकि कुछ ने तनाव ही कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed