{"_id":"5b7fc93242c792466642219d","slug":"schoolgirl-beaten-a-suspected-man-in-self-defence-in-ambala-cantt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर बाथरूम के बाहर पकड़ा छात्रा का हाथ, फिर जो हुआ देखते रह गए सब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर बाथरूम के बाहर पकड़ा छात्रा का हाथ, फिर जो हुआ देखते रह गए सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में एक संदिग्ध व्यक्ति जा घुसा और बाथरूम से कुछ दूरी पर उसने छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा ने जो किया कि उसे देख सभी दंग रह गए। दरअसल, हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक स्कूल में दोपहर छुट्टी के समय एक संदिग्ध युवक स्कूल में दाखिल हो गया। ठीक 1 बजकर 40 मिनट पर स्कूल की छुट्टी के समय वह स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंच गया। तभी बाथरूम से कुछ दूरी पर उसने एक सातवीं कक्षा की छात्रा का हाथ पकड़ उसे खींचने की कोशिश की, मगर छात्रा ने तुरंत इसका जवाब दिया। उसने झटके से अपनी कलाई छुड़ाई और उसे दो मुक्के मारे।
वह भागती हुई टीचर के पास आई। जिसके बाद प्रिंसिपल को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्कूल में हो-हल्ला मच गया। आनन-फानन में स्टाफ स्कूल के साथ लगते पटेल पार्क की तरफ दौड़़ा जहां से संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। सूचना पाकर मौके पर मिलिट्री पुलिस पहुंची जिसने युवक को हिरासत में लिया। बाद में मामला तोपखाना पुलिस चौकी पहुंचा। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।

पटेल पार्क की दीवार फांदकर स्कूल में दाखिल हुआ था युवक
सांकेतिक तस्वीर
स्कूल के ठीक साथ पटेल पार्क की दीवार है और यही दीवार फांदकर युवक स्कूल के अंदर दाखिल हुआ था। वह इसी दीवार के साथ लगती स्कूल बिल्डिंग के प्रथम तल पर पहुंच गया था। छात्रा को जब उसने पकड़ा तो उसने छात्रा को खींचने की कोशिश की थी, मगर सेना में सूबेदार की बेटी यह छात्रा सेल्फ डिफेंस में ट्रेंड थी और स्कूल में ही उसे यह शिक्षा दी गई थी। उसने तुरंत इसका जवाब देते हुए युवक से अपना हाथ झटके से झुड़वाया और उसे मुक्के मारे। वह तुरंत भागती हुई नीचे ग्राउंड फ्लोर पर टीचर के पास पहुंची।
टीचर छात्रा को लेकर प्रिंसिपल भूषण कुमार के पास पहुंची जोकि कॉरिडोर में ही मौजूद थे। प्रिंसिपल स्टाफ के साथ तुरंत स्कूल के साथ लगती दीवार की ओर दौड़े, मगर युवक तब तक वहां से फरार हो गया था। छात्रा ने युवक का हुलिया व कपड़ों की जानकारी दी जिसके बाद स्टाफ मुख्य रास्ते से पटेल पार्क पहुंच गया। वहां पर वही हुलिया वाला युवक मिला जिसे दबोच लिया गया।
जानकारी मिलिट्री पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक मतदास नगर का निवासी है। वह मानसिक तौर पर परेशान भी था और उसकी जेब से कुछ दवाएं और डॉक्टर की पर्ची भी मिली। मामला आपराधिक था जिस कारण मिलिट्री पुलिस ने उसे तोपखाना चौकी पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मामला संगीन है और केस महिला पुलिस के पास भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।
छात्रा ने सूझबूझ का परिचय दिया और सेल्फ डिफेंस करते हुए युवक पर मुक्के भी मारे हैं। युवक को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल अभी उसके परिजन मामले में कार्रवाई नहीं करवाना चाह रहे हैं। -भूषण कुमार, प्रिंसिपल, केवी, नंबर एक, अंबाला।