फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School student attacked with knife in Chandigarh intestines came out of stomach

चंडीगढ़ में स्कूली छात्र पर हमला: हमलावरों ने किशोर को बीच सड़क चाकू से गोदा, पेट से आंत बाहर आई

Thu, 17 Jul 2025 09:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-49 स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव के पास स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र पर तीन हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से उसके पेट और सिर पर वार किए, जिससे पेट की आंत बाहर आ गई। 

विज्ञापन
School student attacked with knife in Chandigarh intestines came out of stomach
घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर हमला हुआ है। हमलावरों ने छात्र पर तेजधार हथियार से उसके पेट और सिर पर वार किए, जिससे उसकी पेट की आंत बाहर आ गई। छात्र को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-49 स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव के पास स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र पर तीन हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले सेक्टर-49 निवासी घायल शिवम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पेट में गहरे घाव और सिर में चोट आई हैं। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सेक्टर 49 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी काफी दूर से किशोर का पीछा करते आ रहे थे। विक्टोरिया एन्क्लेव के पास मौका देखते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। शिवम अकेला ही पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव के पास एक स्कूली छात्र पर हमला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल छात्र को उसके पिता और दोस्त पहले ही पीजीआई ले जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार शिवम के पेट पर चाकू के गहरे घाव और सिर पर चोट आई है। 


शिवम के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि बेहोश होने से पहले शिवम ने कहा कि तीन युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए थे और उन्होंने उस पर हमला किया। शिवम ने यह भी बताया कि अगर उन्हें सामने लाया जाए तो वह पहचान सकता है। वहीं घटना के बाद सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इसके अलावा घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। घटना के बाद शिवम के पड़ोसी घटना स्थल से गुजर रहा था। उसने शिवम को लहूलुहान हालत में देखा तो उसके पिता को घटना की फोन पर सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed