{"_id":"59083c1bc6d23d040987fc40dc5dc60b","slug":"school-principal-stabbed-to-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रिंसिपल ने युवक को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रिंसिपल ने युवक को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनगढ़ में मानव मंगल स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश ने एक युवक को चाकू मार कर रविवार रात को घायल कर दिया। आरोपी प्रिंसिपल बाजार में शोर मचा रहे थे और घायल युवक ने उनकी इस हरकत का विरोध किया था।
विज्ञापन
माड़ी वाला टाउन का रहने वाला युवक मनजीत सिंह (22) मॉडर्न कांप्लेक्स के मार्केट में गया था। वहां शांति नगर की गली नंबर 11 का रहने वाले प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में चिल्ला रहे थे। मनजीत सिंह ने उनकी इस हरकत का विरोध किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर चंद्रप्रकाश चाकू निकाला और मनजीत के पेट में तीन बार घोंप दिया। मनजीत गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सेक्टर -16 अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मनजीत के बड़े भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि मनजीत का सोमवार सुबह पीजीआई में सात घंटे तक ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करक सोमवार को प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।