फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   satlok ashram sant rampal many followers, read real truth

कैसे बने रामपाल के लाखों भक्त? जानें चौंकाने वाला सच

Thu, 11 Dec 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Dec 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
satlok ashram sant rampal many followers, read real truth

सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल तंत्र-मंत्र करता था। उसकी इस तंत्र-मंत्र से प्रभावित होकर अनुयायी बाबा पर सब कुछ लुटाने को तैयार हो जाते थे। रुपये की बात तो दूर वह जिंदगी भर बाबा के सेवक बनने के लिए राजी हो जाते थे। जान मांगे तो वह भी बाबा के लिए न्यौछावर करना उनके लिए छोटी बात होती थी। यह सब रामपाल के तंत्र-मंत्र पर आधारित था। बाबा के वश में आकर भक्त उसके मुरीद हो जाते थे। इस बात का खुलासा रामपाल ने रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया है।

विज्ञापन


सतनाम देने की फीस थी नौ हजार
रामपाल ने यह भी कबूला है कि उसके आश्रम में होने वाली कमाई नामचर्चा से होती थी। प्रथम चरण में सतनाम देने के लिए रामपाल करीब 9 हजार रुपये की फीस लेता था। उसके बाद यह फीस अंतिम चरण की नामचर्चा पर बढ़कर एक लाख रुपये तक हो जाती थी। जो लोग तंत्र-मंत्र से प्रभावित हो जाते, वे अनुयायी रामपाल के दानपात्र में लाखों रुपये डालकर चले जाते थे।

विज्ञापन

एक बार के सत्संग में देते थे चार-पांच हजार लोगों को नाम

satlok ashram sant rampal many followers, read real truth

रामपाल ने बताया है कि हर सत्संग में करीब 25 से 30 हजार लोग जुड़ते थे। इन हजारों लोगों की भीड़ में करीब चार से पांच हजार लोगों को नाम दिया जाता था। चार हजार लोगों से 9-9 हजार रुपये वसूले जाते थे, जिनकी राशि करीब साढ़े तीन से चार करोड़ हो जाती थी।

वर्जन
पूछताछ में रामपाल ने तंत्र-मंत्र से लोगों को वश में करने की बात कबूली है। उसने आश्रम की आय का जरिया भी नामचर्चा देने के नाम पर रुपये लेना बताया है।
-राजबीर सैनी, डीएसपी बरवाला।

रामपाल के कमरे में घंटों रहती थी बबिता

satlok ashram sant rampal many followers, read real truth

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार रामपाल की यौन संबंधों के बारे में सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। रामपाल की सहयोगी बबीता ने ये बातें पुलिस को दिए बयान में ही हैं।

मेल टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बबीता ने पुलिस को बताया कि वह रामपाल की बेहद खास अनुयायी थी। बबीता को ही रामपाल और उसके बेटे के कमरे में जाने की अनुमति थी।

रामपाल बबीता के साथ बंद कमरे में कई-कई घंटे रहता था। इस दौरान किसी को भी कमरे में आने की अनुमति नहीं थी। उल्‍लेखनीय है‌ कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान रामपाल के कमरे से प्रेगनेंसी किट और अन्य दवाएं भी मिलीं।

बबीता रामपाल के बेटे के साथ उसके कमरे में रहती थी, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। रामपाल ने बबीता के अकाउंट में 10 लाख रुपये भी‌ फिक्सड डिपॉजिट के रूप में जमा कराए थे। रामपाल के आश्रम में कई महिलाएं बतौर केयर टेकर काम करती थीं, जिन्हें सिद्धिकाएं कहा जाता था। इनमें से कुछ को ही रामपाल के कमरे में जाने की इजाजत थी।

विज्ञापन

आश्रम का संचालन करती थी बबीता

satlok ashram sant rampal many followers, read real truth

खास अनुयायी बबीता करौंथा कांड में रामपाल के जेल जाने के बाद से आश्रम का संचालन भी करती थी। जब तक रामपाल जेल में रहे महिला अनुयायियों को निर्देश देने संबंधी जिम्मेदारी उसके पास थी।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार बबीता ने बताया है कि वह वर्ष 2002 से आश्रम से जुड़ी थी। रामपाल की शरण में वह उसके फूफा के माध्यम से आई थी। सबसे पहले बबीता के फूफा ने करौंथा आश्रम में रामपाल से मुलाकात करवाई। धीरे-धीरे वह रामपाल की खास अनुयायी बन गई।

जब रामपाल जेल में चला गया तो उसने विश्वसनीयता का परिचय दिया और अच्छे ढंग से आश्रम का संचालन किया। इसके बाद से ही वह रामपाल की विश्वासपात्र बन गई। रामपाल ने उसे अपने आलीशान बंगले में ही रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed