फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch shot dead in Sonipat of Haryana

Haryana News: सोनीपत में सरपंच को बदमाशों ने गोलियों से भूना, गांव में तनाव का माहौल, वायरल हो रही ये पोस्ट

Mon, 11 Dec 2023 09:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 09:08 AM IST
सार

गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) सोमवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर खेतों में जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव के बाहर अपने खेतों के रास्ते में पहुंचे तो पहले से ही दो बाइक सवार युवक हथियारों से लैस होकर खड़े थे।

विज्ञापन
Sarpanch shot dead in Sonipat of Haryana
सोनीपत में सरपंच की गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव छिछड़ाना में सुबह बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहे सरपंच राजेश उर्फ राजू की हमलावरों ले गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट कर ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सरपंच को करीब आठ गोलियां लगी हैं। हमलावर पहले से ही खेतों में बैठे थे।

विज्ञापन


सरपंच की हत्या के बाद हमलावर गांव में पहुंचे और सरपंच के चचेरे भाई पर भी तीन फायर कर जानलेवा हमला किया। गांव में पंचायत चुनाव में मतदान से दो दिन पहले प्रत्याशी दलबीर की हत्या की गई थी। सरपंच राजेश के बेटे का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने सरपंच के बेटे के बयान हत्या व चचेरे भाई के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव छिछड़ाना निवासी मंजीत ने पुलिस को बताया उनके पिता राजेश उर्फ राजू (45) गांव के मौजूदा सरपंच थे। वह हर रोज की तरह सोमवार सुबह साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी उनकी हत्या कर दी। ग्रामीण रमेश ने उन्हें कॉल कर सूचना दी कि उनके पिता को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मां सुनीता के साथ कार पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और पिता को उठाकर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी कनपटी, पेट और बाजू पर गोलियां मारी गई थीं। मंजीत ने पुलिस को बताया कि गांव में पंचायत चुनाव में उनके पिता राजेश के साथ दलबीर भी सरपंच पद के प्रत्याशी थे।

दलबीर की चुनाव में मतदान से दो दिन पहले 10 नवंबर 2022 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राहुल पर भी हमला किया था। चुनाव में उनके पिता जीत गए थे। इसके बाद से दलबीर के परिजन उनके पिता से रंजिश रखते थे। मंजीत का आरोप है कि हमलावर उनके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर भी उठा ले गए।

मंजीत की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी रहे दलबीर के भाई राजेश कुमार और उसके दोनों बेटों के साथ ही दलबीर के तीनों बेटों पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए है। डीसीपी भारती डबास ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से 11 खोल बरामद हुए हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर हत्या किए जाने की जिम्मेदारी लेने का आरोप है। सोशल मीडिया की पोस्ट भी लगातार वायरल हो रही है।

सरपंच के चचेरे भाई ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया
सरपंच राजेश के चचेरे भाई राजू ने हत्यारोपी राजेश कुमार के बेटे साहिल व दो अन्य पर उनके घर के बाहर आकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सरपंच प्रत्याशी रहे दलबीर के घर सामने रह रहे सरपंच राजेश के चचेरे भाई राजू का आरोप है कि वह सोमवार सुबह घर की बालकनी में खड़े थे। तभी साहिल ने दो साथियों संग आकर उन पर तीन गोलियां चलाईं। साथ ही धमकी देकर कहा कि तेरे ताऊ के बेटे राजेश की हत्या कर दी है। लाश खेत में पड़ी है। उसे उठा लाओ। साथ ही धमकी दी कि अब राजेश को मारा है और अगला नंबर तुम्हारा है।


गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते सरपंच की हत्या का आरोप है। चुनाव में प्रत्याशी दलबीर की हत्या की गई थी, जिसकी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। -भारती डबास, डीसीपी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed