फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal case: may murder of rampal in jail

जेल में कुछ ऐसा बोला रामपाल, चौंक गए सब

Fri, 20 Feb 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 20 Feb 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
sant rampal case: may murder of rampal in jail

जेल में लगी कोर्ट में पेशी के दौरान रामपाल ने गिड़गिड़ाकर कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले सब चौंक गए। ‘...जज साहब मेरी जान बख्श दीजिए, जेल में मेरी हत्या हो जाएगी।’ कुछ इसी तरह से गिड़गिड़ाते हुए भयभीत रामपाल ने जेल में लगी कोर्ट के समक्ष गुहार लगाई।

विज्ञापन


इतना ही नहीं रामपाल ने कहा ‘साहब जिन जेल अधीक्षक से मुझे जान का खतरा है उसी को यहां लगा दिया गया है।’ रामपाल के वकील एपी सिंह ने भी जेल अधीक्षक से रामपाल को जान का खतरा बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि 5 फरवरी को रामपाल के वकील ने जेल अधीक्षक शमेशर सिंह दहिया पर रामपाल से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब सेंट्रल जेल टू में जेल अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया की ज्वाइनिंग होते ही मामला फिर गरमा गया। इससे पहले जेल अधीक्षक सेंट्रल जेल वन में थे। दिसंबर माह में इनकी बदली रेवाड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजाम की जानकारी ली

जेएमआईसी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल जेल टू में अदालत लगाई। जज ने सेंट्रल जेल वन के सुपरीटेंडेंट से रामपाल को यहां शिफ्ट किए जाने संबंधित इंतजाम के बारे में जानकारी ली। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एपी सिंह ने याचिका दायर कर कहा है कि जेल अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया 50 लाख रुपये की फिरौती मांग चुके हैं

और न देने पर रामपाल को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने मांग की है कि रामपाल को सेंट्रल जेल वन में शिफ्ट किया जाए। जहां रामपाल को रखा जाए, वहां इलेक्ट्रॉनिक आई (सीसीटीवी कैमरे) लगवाएं जाए।

जेल अधीक्षक पर 50 लाख फिरौती मांगने का आरोप

sant rampal case: may murder of rampal in jail

रामपाल के वकील ने इस मामले में 5 फरवरी को एप्लीकेशन लगाई थी। कोर्ट में याचिका दायर करते समय उन्होंने कहा था कि रामपाल से जेल अधीक्षक ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी शमशेर सिंह दहिया जेल अधीक्षक ने दी है। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि शमेशर सिंह दहिया की बदली सेंट्रल जेल टू में होने वाली है। अगर उनकी यहां बदली होती है तो रामपाल की जान को खतरा है।

एडवोकेट एपी सिंह ने दावा किया है कि रामपाल ने बार एसोसिएशन हिसार से कोई माफी नहीं मांगी। वे क्यों माफी मांगेंगे। उन्होंने किस से माफी मांगी है वे दिखाएं वो माफीनामा कहां है।

ट्रांसफर संयोग या कुछ...
रामपाल के वकील ने कोर्ट में शमेशर सिंह दहिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहिया ने ट्रांसफर होने से पहले हिसार आने का दावा कर दिया था। महज 14 दिन के भीतर ही रामपाल का हिसार सेंट्रल जेल टू में ट्रांसफर हो भी गया। ऐसे में इस ट्रांसफर को कई मायनों में देखा जा रहा है।

शमेशर सिंह दहिया, जेल अधीक्षक ने इस संबंध्‍ा में बताया ‌कि मैंने बृहस्पतिवार को सेंट्रल जेल टू में ज्वाइन किया है। मैंने आजतक रामपाल को देखा तक नहीं तो उनसे रुपयों की मांग कैसे कर सकता हूं और कैसे जान से मारने की धमकी दे सकता हूं। मैं कभी रामपाल से मिला तक नहीं। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed