फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sangrur police arrested five accused with 21 pistols

संगरूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 21 पिस्तौल समेत पांच को दबोचा, मोहाली-खरड़ और नवांशहर में होनी थी वारदात

Tue, 12 Sep 2023 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपियों से असलहे की ये खेफ राजीव कौशल उर्फ गग्गू निवासी देहलां जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने मंगवाई थी। उसने ही अवैध हथियार बनाने वाले व्यक्ति से इनका संपर्क करवाया था।

विज्ञापन
Sangrur police arrested five accused with 21 pistols
संगरूर में मामले की जानकारी देते एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का संगरूर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश से लाया गया था। वसूली और आपसी गैंगवार में इन असलहों का इस्तेमाल किया जाना था। 

विज्ञापन


एडीजीपी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि थाना छाजली पुलिस ने सूचना मिलने पर महलां चौक में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जब उनकी तलाशी ली तो बैग में 21 पिस्तौल मिले। दोनों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ रॉक निवासी लुधियाना और करन शर्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई। 
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ थाना छाजली में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध असलहा लेकर आ रहे थे। बस बदलने के खातिर महलां चौक पर उतरे, जहां पुलिस पार्टी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपियों से असलहे की ये खेफ राजीव कौशल उर्फ गग्गू निवासी देहलां जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने मंगवाई थी। उसने ही अवैध हथियार बनाने वाले व्यक्ति से इनका संपर्क करवाया था। इनके आने-जाने और अन्य खर्च के संबंध में राजीव कौशल के इशारे पर पैसे ट्रांसफर करने वाले हेमंत मनहोता निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही राजीव कौशल को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। 

आरोपी राजीव कौशल से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि उसका संपर्क रवि बलाचौरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ अपराधियों से है और इसने रवि बलाचौरिया के कहने पर यह हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। असलहे की ये खेप मोहाली, खरड़ और नवांशहर में विभिन्न अपराधियों तक पहुंचाई जानी थी। इन हथियारों का इस्तेमाल वसूली और गैंगवार में किया जाना था। यह खुलासा राजीव कौशल ने किया। एक मोबाइल भी फिरोजपुर जेल में बरामद किया गया है। इसका इस्तेमाल आरोपी राजीव कौशल करता था।

संगरूर पुलिस ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वह अपराधियों तक हथियार पहुंचाता था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर हथियार बनाने वाले तक पहुंचने में जुटी है। हथियार बनाने वाला भी बुरहानपुर का रहने वाला है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ रॉक के खिलाफ लुधियाना और पटियाला के विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं और राजीव कौशल उर्फ गग्गू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के थानों में 19 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed