फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruthless murder of farmer in Sultanpur Lodhi of Punjab

किसान की निर्मम हत्या: रात में किसी का फोन आया... घर से बाहर गया, सुबह मिली खून से लथपथ लाश

Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला जिले में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रात में किसी का फोन किसान को आया था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। मगर सुबह खून से लथपथ लाश मिलने से पूरा गांव हैरान रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Ruthless murder of farmer in Sultanpur Lodhi of Punjab
किसान बलवीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के गांव हुसैनपुर बुल्ले में एक किसान की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया और उसके सिर पर भी घाव के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कबीरपुर पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बलवीर सिंह (55) पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव हुसैनपुर बुल्ले के रूप में हुई है। पुलिस टीम गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान बलवीर सिंह को सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से चला गया और सुबह पता चला कि बलवीर सिंह का शव उसके भाई की मोटर पर खून से लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन


गांववासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और किसान के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed