फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rum making charges, illegal, whiskey and brandy, Ranchi police, arrested, Narula King, Chandigarh

लाइसेंस रम का, बना रहा था व्हिस्की और ब्रांडी, रांची पुलिस गिरफ्तार कर ले गई

Fri, 15 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रम बनाने के लाइसेंस पर अवैध रूप से व्हिस्की और ब्रांडी बनाने के आरोप में रांची पुलिस ने चंडीगढ़ पहुंचकर बिजनेसमैन नरेश नरूला को गिरफ्तार कर रांची ले गई।
विज्ञापन


बिजनेसमैन को गिरफ्तार करने के लिए रांची पुलिस हवाई जहाज से बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची थी। चंडीगढ़ पहुंचते ही टीम सीधा सेक्टर- 11 पुलिस स्टेशन में पहुंची। वहां पर सेक्टर- 11 पुलिस स्टेशन की  हिरासत में रखे नरेश नरूला की रांची पुलिस ने गिरफ्तारी डाली।
विज्ञापन


रांची पुलिस नरेश नरूला को अब पूछताछ के लिए रांची लेकर जाएगी। रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बिजनेसमैन नरेश नरूला सेक्टर- 11 में रहते है। दिनेश नरूला की शराब फैक्ट्री नाहन, काला अंब और रांची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
रांची पुलिस ने शनिवार को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल पंचायत अंतर्गत पलांडू स्थित त्रिलोकसंस बीवरेज एंड डिस्टलरीज फैक्ट्री से 60 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की थी। उत्पाद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि जब्त व्हिस्की और ब्रांडी की बोतलों पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बिक्री  किए जाने वाले लेबल लगे हुए थे।


पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दिनेश नरूला की है। कंपनी के कर्मचारी बलराम गुप्ता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में ब्लेंडर प्राइड और रॉयल स्टैग सहित अन्य महंगे ब्रांड की तैयार 650 पेटी नकली शराब, स्प्रिट सहित खाली बोतल, कॉर्क व अन्य सामान जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत 60 लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed