{"_id":"636cf0b8bfe2b2772b393991","slug":"rs-one-and-a-half-lakh-looted-by-woman-held-hostage-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: महिला को बंधक बना डेढ़ लाख की लूट, गांव गोबिंदगढ़ में हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: महिला को बंधक बना डेढ़ लाख की लूट, गांव गोबिंदगढ़ में हुई वारदात
Thu, 10 Nov 2022 06:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:13 PM IST
सार
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं और उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के गांव गोबिंदगढ़ में तीन लुटेरों ने प्रापर्टी डीलर सरुप सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी चरणजीत कौर को बंधक बना लिया। लुटेरों ने चरणजीत कौर के साथ मारपीट की और बंधक बनाकर पिस्तौल दिखाकर मोबाइल और अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
चंद मिनटों में ही आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। किसी तरह से चरणजीत कौर ने खुद को खोला और इसकी जानकारी पति और बेटे को दी। बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद चरणजीत कौर की शिकायत पर रवि, विजय और एक अन्य के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर बंधक बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ही दूसरे आरोपियों का पता लगाया जा रहा है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चरणजीत कौर के पति सरुप सिंह इलाके में ही प्रापर्टी डीलर हैं। दो दिन पहले वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
करीब साढ़े 11 बजे दिनदहाड़े तीन युवक उनके घर में घुसे। उन्होंने आते ही चरणजीत कौर को काबू किया और बांध दिया। लुटेरे बंधक बनाकर कमरे में ले गए और पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली।
आरोपियों ने चंद ही मिनट में घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। किसी तरह से खुद को खोलकर चरणजीत कौर ने बाहर देखा तो आरोपी नहीं थे और उसने इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं और उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।