फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rohtak women raped by none of other but his husbands brother

रक्षाबंधन पर खुलासा, 6 महीने तक भाभी को बहन बोलता रहा, रेप करता रहा

Fri, 19 Aug 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Updated Fri, 19 Aug 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
rohtak women raped by none of other but his husbands brother
डेमो पिक - फोटो : demo
रक्षाबंधन पर रिश्ते तार तार होने की घटना का खुलासा हुआ रोहतक में। भाभी को बहन बोलने वाला शख्स ही 6 महीने से उनका रेप करता रहा। महिला जब भी उसकी शिकायत लगाने की बात करती तो वह उसे व उसके पति को जान से मार देने की धमकी दे देता।
विज्ञापन


आखिरकार विवाहिता का सब्र जवाब दे गया और उसने परिजनों को सारी बात बता दी। महिला के परिवार वाले शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे और आरोपी धीरज के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस को महिला थाने में जांच के लिए भेज दिया गया। महिला के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

rohtak women raped by none of other but his husbands brother
rape - फोटो : demo
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दिल्ली में शादी हुई थी। घरेलू विवाद के चलते उसके पति उससे अलग रहते थे। इसी दौरान उसके पति के रोहतक रहने वाले मौसेरे भाई धीरज ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। 

जिस समय पति ने महिला को छोड़ा तो उस समय धीरज के महिला के पति पर कुछ उधारी थी। महिला का आरोप है कि उसके पति के द्वारा लिए गए रुपये धीरज महिला से मांगने लगा। रुपये न देने के एवज में वह शारीरिक संबंध का दबाव बनाने लगा। इसी के चलते करीब छह माह पूर्व घर पर धीरज आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब 6 महीने तक ये प्रकरण चलता रहा। धीरज उसके घर आता और धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता।

महिला के बयान दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

rohtak women raped by none of other but his husbands brother
d
इसके बाद उसने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसकी और उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा, जिसके बाद वह चुप रही। अब महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद महिला के परिवार वाले शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे और आरोपी धीरज के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस को महिला थाने में जांच के लिए भेज दिया गया। महिला के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed