फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak PGI, pressure on girls to make sexual relations, filed cases

रोहतक PGI में टॉपर छात्रा पर यौन संबंध बनाने का दबाव, केस दर्ज

Sun, 18 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 18 Jun 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Rohtak PGI, pressure on girls to make sexual relations, filed cases
Rohtak PGI
पीजीआई में एक स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर ने टॉपर छात्रा की उत्तरपुस्तिका से यूएमसी हटवाने के एवज में छेड़खानी की। इस मामले में छात्रा ने परीक्षा अधीक्षक पर भी मिली भगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर परीक्षा अधीक्षक देवेंद्र और स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर हरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की टॉपर रही है और उसका 14 जून 2017 को पेपर था। जब वह परीक्षा हाल में गई तो उसकी और रोल नंबर की जांच हुई। उसने पेपर में बैठकर कुछ इक्वेशन पेंसिल से अपने रोल नंबर पर लिख लीं ताकि वह भूल न जाए। एक बजे उसे जब पेपर मिला तो उसने दोनों इक्वेशन उतर पुस्तिका पर लिख दीं। लेकिन उसका पेपर से मिलान नहीं हो रहा था। छात्रा का आरोप है कि तभी परीक्षा अधीक्षक देवेंद्र आए और उन्होंने उससे रोल नंबर और उतर पुस्तिका छीन ली। आरोप है कि उसकी बात सुने बिना ही एक मिनट के अंदर ही मैडम ने पेपर पर यूएमसी लिख दिया और उसको नई उतर पुस्तिका दे दी। बाद में छात्रा ने अपना पेपर हल किया। छात्रा ने बताया कि पेपर के बीच में स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर हरपाल फिर आया और उसने छात्रा से जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि जब वह पेपर देेकर चली गई तो देवेंद्र ने दूसरे लड़के को उसके पास भेज दिया, उसके साथ ही उस लड़के की भी यूएमसी बनी थी। पहले तो परीक्षा अधीक्षक देवेंद्र ने छात्रा से उसके परिवार के बारे में पूछा। फिर स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर हरपाल से बात करने के लिए कहा। स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर ने छात्रा को डेढ घंटे के बाद अपने आफिस मे मिलने की बात कहकर अपना मोबाइल नंबर और स्थान बताया। यहां छात्रा को अकेले आने के लिए बोला गया। स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि पेपर उनके पास ही है। साथ ही बताया कि वहां पर देवेंद्र भी होंगे, मिलकर कुछ समाधान निकाल लेंगे। जब छात्रा मिलने गई तो उसने अपनी सहेली को बाहर ही रुकने के लिए बोल दिया। छात्रा का कहना है कि यहां पर हरपाल अकेला ही मौजूद था। हरपाल ने उससे कहा कि उसका कुछ नहीं हो सकता। यहां नर्सिंग की लड़कियां बहुत आती हैं। वह सब पेपर में पास करवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परीक्षा अधीक्षक और स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर पर दर्ज किया केस

Rohtak PGI, pressure on girls to make sexual relations, filed cases
इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा को डराने के लिए अपनी कहानी सुनाते हुए कहा कि उसने अपनी 12वीं कक्षा में परीक्षा के दौरान जांचकर्ता के सिर पर पिस्तौल रख दी थी और उसके साथ मारपीट भी की थी। जैसे-तैसे वह आरोपी के चंगुल से निकली। इसके बाद उसने सारी बात अपनी सहेली और अपने पिता को बताई। छात्रा का आरोप है कि 16 जून को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें फोन करने वाले ने खुद का नाम हरपाल बताया।

इसके बाद आरोपी ने छात्रा से कहा कि उसने यूएमसी की सुनवाई सोमवार को तय कर दी है और उसने एक आदमी से बात की है। आरोपी ने छात्रा से कहा कि उसे सिर्फ एक एप्लीकेशन देनी है। इसके बाद वह उसकी बात परीक्षा नियंत्रक से करवा देगा। इस बार भी आरोपी ने छात्रा से अकेले से मिलने की बात कही। फिर छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बता दी। फिर पूरे मामले के बारे में विभाग के डीन को बताया गया।

इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। अब छात्रा का कहना है कि वह तीन साल से टॉपर है। एक बार भी इस तरह के मामले में नहीं फंसी है। छात्रा का आरोप है कि पूरी साजिश रची गई है। उसने कहा कि हरपाल इसी तरह से लड़कियों का शोषण करवाता है। हरपाल और देवेंद्र की ऐसे मामलों में मिली भगत रहती है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से क्लीन चिट दिलवाने का काम करने की कोशिश भी की है। साथ ही छात्रा ने कहा कि उसका पढ़ाई का रिकॉर्ड देखा जाए ताकि सच्चाई का पता चल सके।

बोले अधिकारी
यूएमसी बनने के बाद किसी तरह से भी कैंसल नहीं हो सकती। किसी छात्रा की शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि कोई छात्रा पुलिस के पास गई है तो जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक, हेल्थ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed