{"_id":"57af4ba74f1c1b332dee44f4","slug":"rohtak-girl-kidnapped-at-coaching-city-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से मेडिकल की छात्रा का अपहरण, मां ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा से मेडिकल की छात्रा का अपहरण, मां ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Updated Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
- फोटो : demo
कोटा में रहकर एआईपीएमटी की तैयारी कर रही युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। मां ने हत्या की आशंका जताई है। रोहतक निवासी छात्रा की मां ने एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ शहर थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया है। महिला ने छात्रा की हत्या की आशंका भी जताई है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कोटा पुलिस को भेज दी है। अब मामले में आगे की जांच कोटा पुलिस करेगी।
एक महीने से लापता है छात्रा
प्रेम नगर निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी राजस्थान के कोटा में एआईपीएमटी की तैयारी कर रही है। 16 जुलाई को जब महिला ने उसे फोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। महिला ने जब कोचिंग में पता किया तो वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला कोटा गई तो उसे बेटी नहीं मिली। महिला ने रोहतक आकर पुलिस को शिकायत दी है।
कर सकते हैं बेटी का कत्ल
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में रामलीला पड़ाव निवासी हिमांशु, उसके पिता रितेश और मां बाला पर केस दर्ज करवाया है। महिला ने बेटी का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। अब कोटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।