फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak Gangrape Victim Statement in Police Station

गैंगरेप पीड़िता बोलीं- यही हैं वो दरिंदे, मुझे अलग-अलग जगहों पर ले गए और लूटते रहे अस्मत

Sat, 10 Nov 2018 02:03 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 10 Nov 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Rohtak Gangrape Victim Statement in Police Station
सांकेतिक तस्वीर
हां सर! यहीं है वह आरोपी, जिन्होंने तिलियार से मेरा अपहरण किया और मुझे अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां पर मेरे साथ दरिंदगी की गई। उक्त बातें पश्चिम बंगाल की गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार को अर्बन एस्टेट थाने पर कराई गई शिनाख्त परेड में कही। पीड़िता पुलिस के सामने ही वह जमकर रोई। पीड़ित के शरीर पर कई चोट के निशान भी बने हैं। पश्चिम बंगाल की किशोरी के साथ गैंगरेप के मामला डीजीपी तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


एसपी और डीजीपी के निर्देश पर पुलिस के अलावा सीआईए-1, 2, और 3 को भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अर्बन एस्टेट थाने पर ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। शिनाख्त परेड में आरोपियों को देखते ही पीड़िता ने तुरंत  पहचान लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस के सामने ही दरिंदगी की कहानी बयां की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के शरीर पर बेल्ट आदि के कई चोट के निशान भी मिले हैं। गैंगरेप का विरोध करने पर पीड़िता की खूब पिटाई भी की गई थी। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि शिनाख्त परेड में तुरंत ही पीड़िता ने आरोपियों को पहचान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से मकान की सफाई को गई थी बेटी

Rohtak Gangrape Victim Statement in Police Station
rape
पीड़ित के पिता ने बताया कि वीरवार को दोपहर करीब 12 बजे बेटी कॉलोनी के पड़ोसी के मकान की सफाई करने के लिए गई थी। मगर वह देर शाम तक भी वापस नहीं लोटी थी। रात में करीब नौ बजे पीड़ित अपने भाई के पास पहुंची तथा पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ही भाई ने पुलिस को बेटी के बरामद होने की जानकारी दी थी तब कहीं जाकर पुलिस पीड़िता को अपने साथ लेकर गई थी।

कई बार हो चुकी छेड़छाड़ की वारदात
तिलियार में पूर्व में भी कई बार घूमने के लिए पहुंची युवती और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात हो चुकी है, मगर पुलिस से शिकायत नहीं की जाती। जिसके कारण पुलिस इस तरह के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं करती है।

आरोपियों को छुड़वाने पहुंच गए छुटभैया नेता
आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बोहर ओर आसपास क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को आरोपियों को छुड़वाने के लिए कुछ छुटभैये नेता थाने में पहुंच गए थे मगर पुलिस ने किसी की भी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed