{"_id":"3868b15dccf3ac4f48a3e862fe4f3af3","slug":"robbery-robbed-lady-bag-full-of-jewellery-from-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन संग फोटो के चक्कर में लुटी गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन संग फोटो के चक्कर में लुटी गई महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक महिला लुट गई। चोर उसका गहनों से भरा बैग लेकर फुर्र हो गए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में घटी। छोटी बहन की शादी में आई एक महिला को गहनों से भरा पर्स कुर्सी पर रखकर दूल्हा-दुल्हन के संग फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
किसी अज्ञात ने उसके पर्स चोरी कर लाखों का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। चोरी की वारदात कृष्णा इनक्लेव 193बी जीरकपुर निवासी मंजू के साथ हुई। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन का शादी समारोह सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में था।
विज्ञापन
वह जीरकपुर से फेमिली के साथ शादी में आई थीं। उन्होंने बताया कि देर रात जयमाला के दौरान पास के सोफे पर अपना पर्स रखकर दूल्हा- दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने चली र्गइं। लेकिन, कुछ देर में वापस आईं तो उनका पर्स गायब था। पहले तो उनको लगा कि किसी जानकार ने हाथ में ले लिया होगा।
विज्ञापन
हालांकि, काफी पूछताछ के बाद पर्स चोरी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने पर्स चोरी की शिकायत सेक्टर-26 थाना पुलिस में दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पर्स रखने के बाद उनकी नजर उधर थी। लेकिन, जैसे ही उन्होंने फोटो खिंचवाना शुरू किया शायद इसी दौरान पर्स चोरी कर लिया गया।
फैमिली वालों का भी था सामान:
शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के माहौल में उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों का मोबाइल व कुछ सामान पर्स में रख लिया था। पर्स में एक तोले सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, दो सैमसंग ग्रैंड मोबाइल, करीब दस हजार रुपये नगद, ड्राइविंग लाइसेंस और एचडीएफसी का डेबिड कार्ड था।
सीसीटीवी में चेहरे की हुई पहचान
पुलिस और परिजनों ने रामगढ़िया भवन के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की चेहरा पर्स को चुराते सामने आ गया है। घटना रात के करीब एक बजे की है। इस दौरान एक पक्ष के परिजनों ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस कभी भी आरोपी पर्स चोर को गिरफ्तार कर सकती है।