{"_id":"b089cf1bfa316d56ad0ebf02ee014cae","slug":"robbery-of-one-lakh-70-thousand-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की नोक पर व्यापारी से 1.70 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक की नोक पर व्यापारी से 1.70 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/ फिरोजपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में दो जीप सवार बंदूक की नोक पर व्यापारी से एक लाख 70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात मंडी नंबर 2 में अंजाम दी गई। व्यापारी का नाम सुभाष कुक्कड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरभेज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कीटनाशक फर्म स्पीड एग्रो के संचालक सुभाष कुक्कड़ ने बताया कि वह करीब साढ़े नौ बजे दुकान का कैश 1.70 लाख रुपये लेकर बाहर निकले। बरसात होने के कारण वह दुकान के शेड के नीचे ही रुक गए।
विज्ञापन
इसी दौरान थार जीप में सवार होकर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने रिवाल्वर की नोक पर उनसे रुपयों का भरा हुआ बैग छीन लिया। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो एक लुटेरे ने रिवाल्वर निकाल कर उसके सीने पर लगा दी और रकम लेकर फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी व शहरवासी मंडी नं. 2 में एकत्रित हो गए। थाना नंबर एक की पुलिस ने सुभाष बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।