फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of millions from chandigarh businessman house

नकली चाबी बनवा बिजनेसमैन के घर से महिला ने उड़ाए लाखों

Thu, 03 Mar 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
robbery of millions from chandigarh businessman house

महिला को घर में काम के लिए रखा था, लेकिन उसने नकली चाबी बनवाकर बिजनेसमैन के घर से लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में आरोपी महिला को काबू कर लिया गया है। वारदात सेक्टर 9 स्थित मकान में अंजाम दी गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड में लेकर सामान बरामद करने में लगी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत सेक्टर-9 निवासी बिजनेसमैन मधु सुदन विज ने 25 फरवरी को दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले चंडीगढ़ निवासी एक महिला को घर में काम करने के लिए नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस दिन वह परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। घर वापस आए तो अंदर चोरी हुई थी। उन्होंने नौकरानी को आवाज लगाई तो वह घर से गायब थी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी मिली लॉकर की चाभी
वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शादी के दौरान शिकायतकर्ता के पिता घर पर थे। इस दौरान उनको झांसा देकर आरोपी नौकरानी ने लॉकर की चाभी लेकर नकली चाभी बनवा लिया। इसके बाद लॉकर से एक लाख 33हजार रुपये व गहने चोरी कर लिए।


अमृतसर से पैसे व गहने करने बरामद
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने चोरी के गहने और पैसे अमृतसर में रखा है। इसको ही माध्यम बनाकर आरोपी महिला को तीन दिनों की रिमांड में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम अमृतसर रवाना हो गई है।

इस मामले में अभी कुछ भी नही बताया जा सकता है। आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद होने केबाद पुलिस मामले के बारे में जानकारी देगी।
- नीरज सरना, थाना प्रभारी, सेक्टर-3

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed