फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of full to medicine truck of rupees 22 lakhs

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बंधक बना 22 लाख की दवाएं लूटीं

Tue, 17 Nov 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नीलोखेड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नीलोखेड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 17 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
robbery of full to medicine truck of rupees 22 lakhs

करनाल के नीलोखेड़ी के गांव रायपुर रोड़ान के समीप सोमवार रात पांच युवकों ने दवाओं से भरे ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक में रखी करीब 42 लाख रुपये की दवाएं लूटने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


रातभर पुलिस ने नाका लगाए रखा, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। मंगलवार सुबह पुलिस ने ट्रक के साथ 20 लाख रुपये की दवा को बरामद कर लिया है, लेकिन 22 लाख रुपये की दवा लेकर लुटेरे फरार हो गए। आरोपी ट्रक को करनाल के समीप ही एकांत जगह पर खड़ा कर फरार हो गए। बुटाना थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर रमेश सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात को जीरकपुर से दवाओं के 33 कार्टून लोड करने के बाद ओखला दिल्ली के लिए चला था। उसके साथ क्लीनर राहुल भी था। जीरकपुर से चलने के बाद उन्होंने बलदेव नगर अंबाला के एक पेट्रोल पंप से ट्रक में डीजल डलवाया और शाहबाद में जीटी रोड पर स्थित पीर की दरगाह में माथा टेकने के बाद दिल्ली के लिए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे जब ट्रक रायपुर रोड़ान गांव के ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने रमेश के ट्रक को साइड मारकर ट्रक को रुकने के लिए मजबूर कर दिया। ट्रक रुकते ही एक स्कॉरपियो पीछे से आई और उसमें से पांच युवक उतरे और ट्रक में सवार हो गए।

आरोपियों ने ड्राइवर व क्लीनर को ट्रक से उतारकर स्कॉरपियो में डाल लिया। ड्राइवर रमेश सिंह ने बताया कि इसके बाद लुटेरे उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की। ड्राइवर हाथ पैर व मुंह बांधा होने से वह चिल्ला नहीं सके। कई घंटे के बाद वह वहीं जमीन पर बंधक बना रहा।

इसके बाद उसने दांतों से मुंह पर बंधे कपड़े को काट डाला और देखा लुटेरे वहां पर मौजूद नहीं थे। उसने समीप पड़े क्लीनर को बंधकों से मुक्त किया और थाना खोजने पर पिपली थाने में पहुंच गए। पिपली थाना के कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों ने लूट की घटना को नीलोखेड़ी क्षेत्र में अंजाम दिया है, इसलिए वह थाना बुटाना पहुंचे और पुलिस ने मामला दर्ज करवाया।

इस मामले में थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को बरामद कर लिया है। लुटेरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जीरकपुर से दिल्ली जा रहे थे ट्रक चालक

ट्रांसपोर्टर पीएस ओबराय ने बताया कि बिल के अनुसार ट्रक में लोड दवाओं की कीमत करीब 42 लाख रुपये थी। यह दवाएं एबोट कंपनी की थी और जीरकपुर से दिल्ली गोदाम में शिफ्ट की जा रही थी। ट्रक में लोड 833 कार्टून में से करीब 400 कार्टून ही बरामद हुए हैं। लुटेरों ने करीब बीस लाख रुपये की दवाएं ही लूटी हैं। दवाइयां पुलिस ने बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed