{"_id":"a32a242bfcb032873f8cd61cb5155ffe","slug":"robbery-of-7-5-lakh-from-amartax-cashier-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर साढ़े 7 लाख लूटकर 3 फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर साढ़े 7 लाख लूटकर 3 फरार
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 12 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां गन प्वाइंट पर तीन लोग साढ़े 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अमरटैक्स के कैशियर से हुई। वह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, अमरटैक्स के कैशियर विक्रम, सीनियर कैशियर लाल चंद और ड्राइवर राकेश कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा कराने जा रहे थे। अचानक उनकी कार को एक स्विफ्ट ने ओवरटेक किया और सामने लाकर रास्ता रोका।
विज्ञापन
गाड़ी से तीन लोग उतरे। उनके हाथ में गन थी। उनमें से एक ने ड्राइवर की साइड का शीशा तोड़ा और उस पर गन तान दी। दूसरे व्यक्ति ने सीनियर कैशियर पर गन तान दी और पीछे बैठे कैशियर से बैग मांगने लगे। इसी बीच ड्राइवर ने लुटेरे से उलझने की कोशिश की, लेकिन उसने जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे व्यक्ति ने पीछे बैठे कैशियर से छीनाझपटी कर बैग छीन लिया और तीनों गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने मौके पर पर पूछताछ की।
सूचना मिलते ही डीएसपी हामिद अख्तर भी मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल का मुआइना किया। डीएसपी ने मामला दर्ज करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दे दिए हैं।