फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 45 million in cotton factory

दिनदहाड़े कॉटन फैक्ट्री से 45 लाख की लूट

Fri, 26 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 26 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
robbery of 45 million in cotton factory

एक कॉटन फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने मुनीम और कॉटन परचेजर पर पिस्तौल लगाकर तिजोरी में रखे 45 लाख रुपये लूट लिए। घटना हरियाणा के ऐलनाबाद(सिरसा) के नोहर रोड स्थित एक कॉटन फैक्ट्री की है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश राजस्थान की ओर फ रार हो गए। लूट की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और क्षेत्र की सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


फैक्टरी के मुनीम महेन्द्र के अनुसार नोहर रोड स्थित गोबिंद पुत्र बृजलाल मित्तल की आरके कॉटन एंड प्रेसिंग फैक्टरी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कार्यालय में वह और परचेजर पंजाब निवासी धर्मचंद बैठे हुए थे। इसी बीच पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक फैक्टरी के मुख्यद्वार पर ही मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दो युवक फैक्टरी के भीतर गए और सीधे कार्यालय में घुस गए। इससे पहले की मुनीम और परचेजर कुछ समझ पाते, दोनों युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और तिजोरी की चाबी मांगी।

जब मुनीम ने ऐसा नहीं किया तो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देते हुए तिजोरी में रखी रकम उनके बैग में डालने को कहा। इस पर मुनीम ने तिजोरी में रखे 45 लाख रुपये की राशि लुटेरों के कहे अनुसार बैग में डाल दी।

इसके बाद दोनों लुटेरे हाथों में पिस्तौल लहराते हुए गेट पर आए और पहले से स्टार्ट खडी बाइक पर सवार होकर राजस्थान के नोहर की ओर फरार हो गए। बाद में मुनीम ने शोर मचाया तो फैक्टरी में कार्यरत मजदूर मौके पर आए। वहीं मुनीम ने घटना के बारे में फैक्टरी मालिक को सूचना दी।

सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश शुरू

robbery of 45 million in cotton factory

45 लाख की लूट की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस उप अधीक्षक कुलदीप बैनीवाल, थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे।

साथ ही वायरलेस पर संदेश जारी कर क्षेत्र की सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई। मुनीम के अनुसार तीनों लुटेरों की आयु करीब 30 से 32 वर्ष होगी। इस क्षेत्र के प्रतीत नहीं हो रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी लुटेरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एसपी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही शाम को पुलिस अधीक्षक मितेश जैन जांच टीम के साथ फैक्टरी में पहुंचे और मुनीम और अन्य लोगों से पूछताछ की। डॉग स्वावयड को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने फैक्टरी से नोहर रोड पर राजस्थान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे कई सीसीटीवी के कैमरों की फुटेज भी देखी है, लेकिन कैमरों की फुटेज भी कोई सहायक सिद्ध नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि आरके कॉटन एंड प्रेसिंग फैक्ट्री नोहर रोड पर स्थित है।

वहां सात-आठ अन्य फैक्ट्रियां भी है, जिससे वहां दिनभर काफी आवागमन रहता है। फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिस वजह से पुलिस को लुटेरों का सुराग जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed